लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 1 लाख 59 हजार से ज्यादा नए केस, 327 मौत, ओमीक्रोन मामले 3600 के पार

By विनीत कुमार | Updated: January 9, 2022 10:06 IST

Coronavirus In India: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर जा पहुंचा है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर 6 लाख के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 10.21 प्रतिशत हो गया है, रिकवरी रेट भी घटा।देश में रिकवरी रेट घटकर 96.98 प्रतिशत पहुंच गया है, साप्ताहिक संक्रमण दर अब देश में 6.77 प्रतिशत।देश में पिछले 24 घंटे में 616 नए ओमीक्रोन मरीजों की पुष्टि हुई है, अब तक 3623 कुल मामले।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 327 और मरीजों की मौत भी इस महामारी से देश में हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के 3623 मामलों की अब तक देश में पुष्टि हो चुकी है।

भारत में दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार दश में एक्टिव केस अब 5 लाख 90 हजार 611 पहुंच गए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 790 हो गई है। इन सबके बीच देश में बढ़ते कोरोना मामलों के साथ दैनिक संक्रमण दर अब 10.21 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में देश में 40 हजार 863 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में अभी तक देश में कुल 3 करोड़ 44 लाख 53 हजार 603 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन की 151.58 करोड़ डोज देश में अब तक दी जा चुकी है।

रिकवरी रेट घटकर 96.98 प्रतिशत

बढ़ते मामलों और सक्रिय मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही देश में रिकवरी रेट घटकर 96.98 प्रतिशत पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में एक लाख 18 हजार 442 की वृद्धि हुई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर अब देश में 6.77 प्रतिशत हो गया है।

भारत में ओमीक्रोन के मामले 3600 के पार

देश में पिछले 24 घंटे में 616 नए ओमीक्रोन मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इस वेरिएंट के कुल मामले 3623 हो गए हैं। साथ ही ओमीक्रोन अब देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1009 केस अब तक मिले हैं। वहीं, दिल्ली में 513 मामले सामने आए हैं। देश में कुल ओमीक्रोन मामलों में 1409 लोग अभी तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम