लाइव न्यूज़ :

देश में पिछले 24 घंटों में 13 प्रतिशत कम हुए कोरोना के नए केस, संक्रमण दर भी घटा, 1072 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 09:48 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,49,394 नए मामले आए, 2,46,674 रिकवरी हुईं और 1,072 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,49,394 नए मामले आएयह आंकड़ा कल के मुकाबले 13 प्रतिशत कम हैपिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण से 1072 लोगों की मृत्यु हो चुकी है

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा कल के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है। बता दें कि गुरुवार को 1,72,433  नए मामले सामने आए थे। 

वहीं, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण से 1072 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 2,46,674 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। मालूम हो, दैनिक पॉजिटिव दर भी कल के मुकाबले कम हुआ है। आज संक्रमण दर 9.27 प्रतिशत। हालांकि, गुरुवार को यह 10.99 प्रतिशत था। 

हालांकि, आज की बात करें तो कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,19,52,712 हो गए हैं, जबकि अभी भी देश में 14,35,569 सक्रिय मामले मौजूद हैं। साथ ही, 4,00,17,088 लोगों की कुल रिकवरी भी हुई है। वहीं, अब कुल मौतों का आंकड़ा 5,00,055 हो गया है। इसके अलावा 1,68,47,16,068 लोगों को अब तक वैक्सीनेशन लग चुकी है।

बताते चलें कि बुधवार को देश में 1,72,433  नए मामले दर्ज किए गए थे जोकि मंगलवार के मुकाबले 6.8 प्रतिशत ज्यादा थे। वहीं, बुधवार को 1,008 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा अब 4 लाख 98 हजार 983 हो गया था। 

इसके अलावा कल 2,59,107 लोग ऐसे रहे जो बीमारी से ठीक हुए थे। मालूम हो, कल देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 15,33,921 था। हालांकि, इस दौरान कुल रिकवरी का आंकड़ा 3,97,70,414 रहा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया