लाइव न्यूज़ :

भारत ने अमेरिकी कंपनी के साथ किया 7.47 लाख AK राइफलों का करार, यहां लगेगा प्लांट

By भाषा | Updated: February 14, 2019 05:29 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में एसआईजी जॉर राइफलों की खरीद को मंजूरी दी थी। इनका इस्तेमाल चीन के साथ लगने वाली करीब 3,600 किलोमीटर की सीमा पर तैनात सेना करेगी। 

Open in App

भारत ने करीब 700 करोड़ रुपये की कीमत पर 72,400 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

अमेरिकी बलों के साथ ही कई अन्य यूरोपीय देशों द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही इन राइफलों को फास्ट ट्रैक सरकारी खरीद प्रक्रिया के तहत खरीदा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत ने फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (एफटीपी) के तहत एसआईजी जॉर असॉल्ट राइफल्स के लिए अमेरिका के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और करार के तहत भारत को आज से एक साल के भीतर अमेरिकी कंपनी एसआईजी जॉर से 72,400 7.62एमएम राइफलें मिल जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि ये नयी राइफलें करीब 700 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदी जा रही हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल फिलहाल 5.56x45एमएम इनसास राइफलों से लैस हैं। प्रयोग में लाई जा रही इन राइफलों के स्थान पर 7.62x51 एमएम असॉल्ट राइफलों को प्रयोग में लाने की शीघ्र आवश्यकता है। ये असॉल्ट राइफलें छोटी, ठोस, आधुनिक तकनीक वाली हैं जिन्हें युद्ध की स्थितियों में काम में लाना आसान है। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में एसआईजी जॉर राइफलों की खरीद को मंजूरी दी थी। इनका इस्तेमाल चीन के साथ लगने वाली करीब 3,600 किलोमीटर की सीमा पर तैनात सेना करेगी। 

अक्टूबर 2017 में सेना ने सात लाख राइफलों, 44,000 लाइट मशीन गन (एलएमजी) और करीब 44,600 कार्बाइनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की थी। 

टॅग्स :अमेरिकानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया