लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan War: जवान के साथ किसान के साथ भी खड़ी सरकार, सीमावर्ती राज्यों के किसानों की बुवाई में मदद करेंगे अधिकारी; कृषि मंत्रालय का आदेश

By अंजली चौहान | Updated: May 9, 2025 20:30 IST

India-Pakistan War:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों को सीमावर्ती राज्यों में किसानों की बुवाई में सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

Open in App

India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान संघर्ष की वजह से सीमावर्ती राज्यों के किसानों को खेती करने में सुरक्षा का खतरा है। सीमा से लगे खेत होने के कारण किसानों की फसलों का नुकसान भी हो रहा है ऐसे में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के बीच अधिकारियों को सीमावर्ती राज्यों के किसानों को बुवाई कार्यों में सहायता करने के लिए तैयार रहने को कहा। 

चौहान ने यहां कृषि भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीमावर्ती गांवों को खाली कराने की जरूरत के बारे में बात करेंगे। 

चौहान ने एक बयान में कहा, ‘‘संघर्ष के दौरान अक्सर गांवों को खाली कराया जाता है। हम यह आकलन कर रहे हैं कि वर्तमान में वहां कौन सी फसलें बोई गई हैं, ताकि हम बीज और रोपण सामग्री तैयार रख सकें।’’

 उन्होंने कहा कि अगर बुवाई में देरी होती है तो सरकार किसानों की जरूरतों को पूरा करेगी। कृषि मंत्री को फसल बुवाई, खाद्यान्न उत्पादन और फलों एवं सब्जियों की उपलब्धता की स्थिति के बारे में भी बताया गया। सरकार ने जुलाई से शुरू होने वाले आगामी खरीफ फसल सत्र के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। 

मंत्री ने कहा कि देश में खाद्यान्न भंडार पर्याप्त है और गेहूं का ‘‘बंपर उत्पादन’’ हुआ है। अब तक करीब 267.03 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह संतोष की बात है कि इस समय हमारे खाद्यान्न भंडार भरे हुए हैं।’’ 

फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में कुल खाद्यान्न उत्पादन 34 करोड़ 74.4 लाख टन होने का अनुमान है। 

उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय अपने कर्तव्य पूरा करने के लिए ‘पूरी तरह तैयार’ है। मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी देश सेवा के तहत 14 मई को रक्तदान करेंगे। 

टॅग्स :Farmersशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanAgriculture Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप