लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन इलाकों में अगले 2 दिनों में हो सकती है भारी बारिश

By सुमित राय | Updated: August 23, 2020 08:26 IST

रेड अलर्ट का मतलब है कि आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी बारिश या बाढ़ से संबंधित आपदा से बचाव के लिए सावधान रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य और पश्चिमी भारत के कुछ भागों में आने वाले दो दिनों में मॉनसून ऐक्टिव होनेवाला है।मौसम विभाग ने इसको लेकर मध्य और पश्चिमी भारत के लिए रेड कैटेगरी की चेतावनी जारी की है।

मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ भागों में आने वाले दो दिनों में मॉनसून ऐक्टिव होनेवाला है और इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर रेड कैटेगरी की चेतावनी जारी की और उन इलाकों की जानकारी दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वीकेंड और सोमवार को मध्य और पश्चिमी भारत के भागों में भारी बारिश को लेकर रेड कैटेगरी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश, रविवार को गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र और सोमवार को पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र  के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और बताया गया है कि यहां शहरी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

शनिवार को इन इलाकों में हुई भारी बारिश

शनिवार को मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें सीहोर 32cm, देवास 27cm, इंदौर और रायसेन 26cm, उज्जैन 24cm, धार 23cm, बांसवाड़ा, शाजापुर 21cm और होशंगाबाद में 20cm बारिश हुई।

क्या होता है बारिश को लेकर रेड अलर्ट

मौसम विभाग बारिश के अनुमान को लेकर कलर कोडेड अलर्ट जारी करता है। रेड अलर्ट का मतलब भारी बारिश की संभावना है, इसमें 204 मिलीमीटर से ज्‍यादा बारिश हो सकती है। इसका मतलब आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी बारिश या बाढ़ से संबंधित आपदा से बचाव के लिए तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार 15.6mm से 64.4mm तक की बारिश मॉडरेट, 65.5mm से 115.5mm तक बारिश 'भारी' और 115.6mm से 204.4mm तक बारिश 'बहुत भारी' मानी जाती है। वहीं 204.5mm से ज्‍यादा बारिश को बहुत ज्‍यादा भारी बारिश की कैटेगरी में रखा गया है।

इन इलाकों में बाढ़ का है खतरा

केंद्रीय जल आयोग ने शनिवार को अपनी बाढ़ की स्थिति रिपोर्ट में चेतावनी दी कि पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोंकण क्षेत्र और गोवा में भी बाढ़ का मध्यम खतरा है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव

बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव बन रहा है, इस कारण अगले दो से तीन दिनों में मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में व्यापक रूप से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा में 23 से 25 अगस्त तक, 24 अगस्त और 25 अगस्त को पश्चिम बंगाल और 25 अगस्त को झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है