लाइव न्यूज़ :

'दो हफ्ते की महत्वपूर्ण अवधि में प्रवेश कर रहा है भारत', कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस पर जताई चिंता

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2020 10:31 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या भारत में 100 के पार हो गई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले 4067 तक पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने कहा है कि भारत दो सप्ताह की महत्वपूर्ण अवधि में प्रवेश कर रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या भारत में 100 के पार हो गई है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने वरिष्ट नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भारत दो सप्ताह की महत्वपूर्ण अवधि में प्रवेश कर रहा है। चिदंबरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दुनिया के साथ-साथ  भारत भी दो सप्ताह की महत्वपूर्ण अवधि में प्रवेश कर रहा है। यह अच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं से बात की। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनमें से हर एक ने COVID-19 के प्रसार के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन किया है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा किए गए उपायों में कमियों को इंगित किया है, तो यह रचनात्मक आलोचना और सहयोग की भावना में था - 2 अप्रैल, 2020 के सीडब्ल्यूसी संकल्प में एक बिंदु पर प्रकाश डाला गया।

इससे पहले रविवार को चिदंबरम ने सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस की बड़े पैमाने पर जांच की जाए क्योंकि ऐसा करने से ही लॉकडाउन प्रभावी साबित होगा। उन्होंने ट्वीट किया, '' मैं तेजी से एंटीबॉडी टेस्ट कराने के लिए आईसीएमआर द्वारा सरकार को दी गयी सलाह का स्वागत करता हूं। कई चिकित्सकों के अनुसार यह सलाह लंबित थी।''

चिदंबरम ने कांग्रेस कार्य समिति के हालिया प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा, '' सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सीमित स्तर पर जांच एक त्रुटिपूर्ण रणनीति है। महामारी विशेषज्ञों ने व्यापक और तेजी से जांच की मांग की है। आज से ही सरकार को तेजी से जांच शुरू कर देना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तभी प्रभावी होगा जब हम जांच, पड़ताल करेंगे, पृथक करेंगे और इलाज करेंगे। यह जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से मिला सबक है। 

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या भारत में 100 के पार हो गई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा  है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले 4067 तक पहुंच गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल