लाइव न्यूज़ :

"भारत ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को अप्रासंगिक बना दिया है, इसलिए वो सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है", विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 12:36 IST

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा और यही उसकी मुख्य रणनीति है।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ वार्ता के लिए आतंकवाद का सहारा ले रहा हैविदेश मंत्री ने कहा कि हमने बातचीत बंद करके पाकिस्तान को अप्रासंगिक बना दिया हैसीमापार आतंकवाद पाकिस्तान की मूल नीति है लेकिन हमने उसे फेल कर दिया है

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानभारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा और यही उसकी मुख्य रणनीति है। विदेश मंत्री ने कहा कि लेकिन भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद करके उसे वैश्विक स्तर पर अप्रासंगिक बना दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एस जयशंकर ने कहा, "पाकिस्तान जो दशकों से कर रहा है, वह वास्तव में भारत को बातचीत की टेबल पर लाने का उनका प्रयास है। वो सीमा पार आतंकवाद का उपयोग वार्ता के लिए करना चाहते हैं। संक्षेप में समझें तो यही पाकिस्तान की मूल नीति है लेकिन हमने अब उसके आतंकवाद के खेल को अप्रासंगिक बना दिया है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा मामला नहीं है कि हम किसी पड़ोसी के साथ व्यवहार नहीं करेंगे। आखिरकार एक पड़ोसी, पड़ोसी ही होता है, लेकिन यह भी तय है कि हम पाकिस्तान की तय शर्तों पर व्यवहार नहीं करेंगे, जहां बातचीत की मेज पर लाने के लिए वो आतंकवाद की प्रथा को वैध और प्रभावी मानता हो।"

कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन के असर पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि खालिस्तानी ताकतें भारत और कनाडा के राजनयिक संबंधों के लिए बेहद हानिकारक हैं और वो अपने गतिविधियों से उसे प्रभानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

जयशंकर ने कहा, "मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडाई राजनीति में खालिस्तानी ताकतों को बहुत जगह दी गई है और उन्हें वहां पर कई   गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति दी गई है, जो मेरे विचार से भारत और कनाडा के राजनयिक संबंधों के लिए घातक है। स्पष्ट रूप से बात करें तो यह कतई भारत के हित में नहीं है और न ही कनाडा के हित में है लेकिन दुर्भाग्य से कनाडा की राजनीतिक स्थिति वही है।"

टॅग्स :S Jaishankarआतंकवादीटेरर फंडिंगकनाडाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत