लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 75 हजार से अधिक नए मामले, रिकॉर्ड 1.01 लाख मरीज एक दिन में हुए ठीक

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2020 10:33 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में हालांकि और दिनों के मुकाबले कम केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख के पार हुआ, 24 घंटे में 75 हजार से अधिक मामलेदेश में अब तक कोरोना से 6 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं, अब तक 88,935 लोगों की कोरोना से मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 55 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 75,083 नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 90 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में भारत में कोरोना से रिकॉर्ड 1,01,468 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए आ रहे मामलों से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से रिकवरी रेट अब देश में 80.86 हो चुका है। भारत में अब तक कुल 44,97,868 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1053 लोगों की मौत भी हुई है। देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88,935 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 9,75,861 है। ये कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है। 

देश में कोरोना से मृत्यु दर फिलहाल 1.59 प्रतिशत है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट अभी 8.02 प्रतिशत बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक देश में कुल 6,53,25,779 टेस्ट हो चुके हैं। इस में 21 सितंबर को ही 9,33,185 सैंपल की जांच की गई।

भारत कोरोना संक्रमण से दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। पहले स्थान पर अमेरिका है। भारत में सितंबर में अभी तक 19,41,238 लाख कोरोना के नए केस सामने आ चुके हैं। इसमें 17,23,066 लोग ठीक हुए जबकि 24,46 लोगों की मौत हुई है। भारत में अगस्त से ही सबसे ज्यादा मामसे एक दिन में सामने आ रहे हैं। वहीं, हाल तक सितंबर में औसतन हर रोज करीब 90 हजार केस देखने को मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील