लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 573 की मौत, संक्रमण दर बढ़ा

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2022 09:39 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण दर एक बार फिर बढ़कर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 286384 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं, 573 की मौत।दैनिक संक्रमण दर भी 16.1 प्रतिशत से बढ़कर 19.5 प्रतिशत हो गया है, रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत है।देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख से ऊपर है, साप्ताहित संक्रमण दर 17.75 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कल के मुकाबले मामूली वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 86 हजार 384  नए मामले सामने आए हैं। दैनिक संक्रमण दर भी 16.1 प्रतिशत से ऊपर 19.5 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 573 मरीजों की मौत भी कोरोना से हुई है। 

इससे देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 91 हजार 700 हो गई है। राहत की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन कोरोना के देश में तीन लाख से कम नए केस सामने आए हैं। 

कोरोना से तीन लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 306357 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 हो गई है। एक्टिव केस भी देश में पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं।  

सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में 20546 की कमी आई है और अब देश में कुल एक्टिव मरीज 2202472 हैं। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 163 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। कल 22 लाख 35 हजार 267 डोज लगाए गए। साथ ही 14 लाख 62 हजार 261 कोरोना सैंपल के टेस्ट भी बुधवार को किए गए। 

भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोरोना से ठीक होने की दर 93.33 प्रतिशत है जबकि साप्ताहित संक्रमण दर 17.75 प्रतिशत है। मौजूदा समय में भारत की व्यस्क आबादी के 72 प्रतिशत को कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 18 साल के बच्चों में करीब 52 प्रतिशत को वैक्सीन की एक डोज लगाई गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 35,756 नए मामले सामने आए। वहीं, 79 और लोगों की मौत हुई। दिल्ली में बुधवार को 7498 केस मिले जो कल के 6028 केस से कुछ अधिक है। दिल्ली में 29 और लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है।कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 48,905 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर