लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोरोना वैक्सीननेशन में कई देशों को छोड़ा पीछे, एक महीने में ही 11वें से चौथे नंबर पर पहुंचा देश

By विनीत कुमार | Updated: February 18, 2021 11:35 IST

अमेरिका में 5 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी है। ऐसे ही चीन में करीब 4 करोड़ और ब्रिटेन में 1.6 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। भारत इस मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था कोरोना वैक्सीननेशन का काम 16 फरवरी तक देश में 88.57 लाख हेल्थवर्कर्स को लगी वैक्सीन, सवा दो लाख लोगों को दूसरा डोज भी मिला भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीन अब तक यूपी में 9.34 लाख लोगों को लगी है, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है। आलम ये है कि एक महीने में ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाए जाने जाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। ये खास इसलिए भी है कि क्योंकि भारत में कोरोना की वैक्सीन को लगाने की शुरुआत अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली जैसे देशों के बाद हुई।

भारत में 16 जनवरी से कोरोना की वैक्सीन का अभियान शुरू हुआ था और 16 फरवरी तक देश में 88.57 लाख हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही इसमें सवा दो लाख लोगों को दूसरा डोज भी लगा दिया गया है।

वैक्सीननेशन में 11वें से चौथे स्थान पर पहुंचा भारत 

भारत में 16 जनवरी को जब वैक्सीननेशन की शुरुआत हुई थी तो पहले दिन 1.91 लाख हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन लगी थी। भारत तब 11वें स्थान पर था। ब्रिटेन सहित जर्मनी और इटली जैसे देशों में तब वैक्सीनेशन भारत से पहले ही शुरू हो गया था। आज वैक्सीन लगाने के मामले में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है।

अमेरिका में 14 दिसंबर से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था। अमेरिका में 90 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 35 दिन लगे। वहीं, ब्रिटेन में तो 8 दिसंबर से ही वैक्सीन देने की शुरुआत हो गई थी। ब्रिटेन में 90 लाख लोगों को वैक्सीन देने में 50 दिन से ज्यादा का समय लगा। वहीं, भारत में 30 दिन में ही करीब 90 लाख लोगों को वैक्सीन लग गई थी।

भारत का कोरोना वैक्सीन सबसे सुरक्षित

भारत के लिए अच्छी बात ये भी है कि यहां वैक्सीन सबसे सुरक्षित साबित हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 फरवरी तक सिर्फ 36 लोग ऐसे थे, जिन्हें वैक्सीन लगाने के बाद अस्पताल में एडमिट कराने की जरूरत पड़ी थी। 

वैसे वैक्सीन लगने के बाद 29 लोगों की जान भी गई है। हालांकि, इनकी मौत वेक्सीन से ही हुई है या वजह कोई और थी, इस बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर हैं। यहां 9.34 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 7.26 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअमेरिकाचीनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं