लाइव न्यूज़ :

अगर भारत युद्ध शुरू करेगा तो निश्चित तौर पर हार जाएगा: चीनी मुखपत्र

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 09:57 IST

चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में कहा कि भारत को एक बात साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि उसे सीमा उस तरह नहीं मिलेगा, जैसा वह चाहता है. अगर वह युद्ध शुरू करता है, तो वह निश्चित रूप से हार जाएगा. किसी भी राजनीतिक पैंतरेबाजी और दबाव को चीन नजरअंदाज करेगा.

Open in App
ठळक मुद्देचीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत अभी भी सीमा मुद्दे पर सो रहा है. हम इसके जागने का इंतजार कर सकते हैं.भारत को एक बात साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि उसे सीमा उस तरह नहीं मिलेगा, जैसा वह चाहता है.अगर वह युद्ध शुरू करता है, तो वह निश्चित रूप से हार जाएगा.

बीजिंग:चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत के साथ बिगड़ते हालात की स्थिति में चीन को सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए.

ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में कहा कि भारत को एक बात साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि उसे सीमा उस तरह नहीं मिलेगा, जैसा वह चाहता है. अगर वह युद्ध शुरू करता है, तो वह निश्चित रूप से हार जाएगा. किसी भी राजनीतिक पैंतरेबाजी और दबाव को चीन नजरअंदाज करेगा.

संपादकीय में कहा गया कि भारत के साथ सीमा विवाद से निपटने में चीन को दो काम करना बेहद जरूरी है. सबसे पहले, हमें इस सिद्धांत पर टिके रहना चाहिए कि भारत चाहे कितनी भी मुसीबत में क्यों न हो, चीन का क्षेत्र चीन का है और हम इसे कभी नहीं छोड़ेंगे. भारत अभी भी सीमा मुद्दे पर सो रहा है. हम इसके जागने का इंतजार कर सकते हैं.

चीनी लोग जानते हैं कि चीन और भारत दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय तक सीमा गतिरोध को बनाए रखने के लिए पर्याप्त राष्ट्रीय ताकत के साथ महान शक्तियां हैं. इस तरह की आपसी नाराजगी खेदजनक है, लेकिन अगर भारत ऐसा करने को तैयार है, तो चीन उसका साथ देगा.

गलवान घाटी संघर्ष यह साबित करता है कि चीन-भारत संबंधों को आसान बनाने के लिए चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

टॅग्स :चीनलद्दाखLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह