लाइव न्यूज़ :

गलवान घाटी में शहीद सैनिक की मासूम बेटी ने मां से कहा, 'हम कहां जा रहे हैं पापा को तो ड्यूटी से आने दो'

By भाषा | Updated: June 17, 2020 22:27 IST

सोमवार रात (15 जून) पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद होने पर देश के तमाम बड़ी हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मेरठ पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 सैन्य कर्मियों में विपुल रॉय भी शामिल थे। रॉय का परिवार मेरठ में किराये के मकान में रहता है। उनकी शहादत की खबर सुन पत्नी और पांच साल की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद हवलदा रविपुल रॉय 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी में तैनात थे। दो साल पहले मेरठ छावनी में उनकी तैनाती थी और यहीं से लद्दाख पोस्टिंग आने पर उन्होंने पत्नी रुम्पा और पांच साल की बेटी तमन्ना को मेरठ के थाना कंकड़खेड़ा स्थित कुंदन कुंज कालोनी में किराये के मकान में रखा हुआ था।

शहीद विपुल रॉय का पार्थिव शरीर कल उनके पैतृक गांव लाया जाएगा

उनकी शहादत की सूचना कॉलोनी में पहुंचते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी व बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिन्दीपरा जलपाईगुड़ी बंगाल जाएगा। उनकी पत्नी बृहस्पतिवार (18 जून) को सुबह 11 बजे दिल्ली से विमान से बंगाल अपने घर जाएंगी। पत्नी रुम्पा रॉय की शहादत के बाद जब सैन्य अधिकारी उन्हें अपने साथ ले जाने आए और उनकी पत्नी अटैची में जरूरी समान रखने लगीं तो शहीद की बेटी तमन्ना ने अपनी मां से पूछा, “हम कहां जा रहे हैं। आप सामान क्यों बांध रही हो। पापा जी को तो ड्यूटी से आने दे।” इतना सुनते ही शहीद की पत्नी की आंखों में आंसू आ गए और बेटी को कलेजे से लगा लिया।

इससे पहले डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी भी शहीद विपुल रॉय के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। जानकारी मिलने पर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी शहीद के घर पहुंचे। इसके बाद सेना के अधिकारी भी शहीद के घर पहुंच गए। कुछ देर बाद सेना के अधिकारी शहीद की पत्नी व बच्ची को अपने साथ ले गए।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-  सरकार शहीद के परिवार के साथ है

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनपद मेरठ निवासी सेना के हवलदार विपुल रॉय की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की ह । उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

टॅग्स :चीनमेरठउत्तर प्रदेशलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए