जानें, भारतीय सेना ने द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी

By स्वाति सिंह | Published: June 28, 2018 08:09 AM2018-06-28T08:09:48+5:302018-06-28T08:09:48+5:30

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में लाइव ऑफ कंट्रोल के पार जाकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमला किया और आतंकवादीयों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो अब जाकर सामने आया है। 

india-army-surgical-strike, terrorist-uri-attack, jammu and kashmir, PoK | जानें, भारतीय सेना ने द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी

जानें, भारतीय सेना ने द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी

नई दिल्ली, 28 जून: दो साल पहले जब पकिस्तान की ओर से लगातार चल रहा सीजफायर रूकने का नाम नहीं ले रहा था तो भारत के सब्र का बांध टूट गया। जिसके बाद भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में लाइव ऑफ कंट्रोल के पार जाकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमला किया और आतंकवादीयों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो अब जाकर सामने आया है। 

8 सितम्बर, 2016 को उरी पर पकिस्तान ने हमला किया जिसके 11वें दिन ही जवाबी तौर पर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने आंतकियों के चार अलग-अलग ठिकानों हमला किया था। इस ऑपरेशन को अंजाम देने बाद सभी सैनिक सही सलामत वापस लौट आए थे। सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद भारत के मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था 'भारतीय सेना के लाइन ऑफ कंट्रोल पर सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा आतंकवादी के ठिकानों को नष्ट किया है। 

ये भी पढ़ें: मेरठः अवैध केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियां

क्या है सर्जिकल स्ट्राइक?

सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब दुश्मन को उसके घर में जाकर मरना। इस तरह के हमले तब किए जाते हैं जब ईरादा बड़े पैमाने पर नुकसान ना पहुंचाने का होता है। इसके द्वारा सीमित दायरे में ही दुश्मन को मार गिराया जाता है। 

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने से पहले इसकी अच्छी तरह से हमले की प्लानिंग की जाती है। इसके लिए कमांडो दस्ता तैयार किया जाता है। इसके बाद इस मिशन को बहुत ही गोपनीय रखते हुए कमांडो को टार्गेट तक भेजा जाता है। इसके बाद दुश्मन के दायरे में जाकर उनपर पर चौतरफा हमला किया जाता है। इस दौरान दुश्मनों को संभलने का भी मौका नहीं मिलता। सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद भी कमांडो की तेजी में कोई कमी नहीं आती वह बिलकुल उसी तेज़ी से वापस अपने दायरे में लौट आते हैं। इस दौरान जो खास बात ध्यान रखने वाली होती है वह ये कि आसपास के लोगों इमारतों और अन्य किसी भी प्रकार के जाम माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें: झारखंडः नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षाबल के सात जवान

बता दें कि इससे पहले भारत ने 10 जून 2015 को  सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। उस दौरान भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर दुश्मनों को खत्म किया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: india-army-surgical-strike, terrorist-uri-attack, jammu and kashmir, PoK

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे