लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद 10 बार बन चुके हैं ऐसे तनावपूर्ण हालात, जानिए क्या हुआ अंजाम!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 27, 2019 16:48 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी ऐसे तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। 1947 में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। इसके बाद से 10 बार दोनों देशों के बीच ऐसे तनावपूर्ण हालात पैदा हुए। जानिए क्या हुआ अंजाम...

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में 'एयर स्ट्राइक' कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने की बात कही है। बुधवार (27 जनवरी) को हालात तब और खराब हो गए जब पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि उसने भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों को मारकर गिरा दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के दो पायलट भी गिरफ्तार किए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी ऐसे तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। 1947 में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। इसके बाद से 10 बार दोनों देशों के बीच ऐसे तनावपूर्ण हालात पैदा हुए। जानिए क्या हुआ अंजाम...

अक्टूबर 1947: भारत और पाकिस्तान के बीच पहली लड़ाई आजादी के दो महीने बाद ही हो गई थी। उस वक्त कश्मीर को बचाने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला था। इस संघर्ष का समापन 1 जनवरी 1949 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते से हुआ। इसमें करीब 1500 भारतीय मारे गए और करीब 3500 घायल हुए। इस युद्ध में करीब 6 हजार पाकिस्तानियों की मौत हुई। इस युद्ध के बाद जम्म-कश्मीर के करीब दो तिहाई हिस्से पर भारत रहा जबकि एक तिहाई हिस्से पर आज भी पाकिस्तान का कब्जा है।

अगस्त 1965ः पाकिस्तान ने रन ऑफ कच्छ में ऑपरेशन डजर्ट हॉक किया। इसमें पाकिस्तान ने कच्छ के एक बड़े हिस्से पर अपना हक जताया। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई मोर्चों पर युद्ध शुरू हो गया। संयुक्त राष्ट्र के दखल के बाद युद्ध विराम हुआ और फिर जनवरी 1966 में ताशकंद समझौता हुआ। भारत ने इस युद्ध को जीता, लेकिन पाकिस्तान आज भी इस जंग को जीतने का दावा करता है।

दिसंबर 1971ः भारत ने पूर्वी पाकिस्तान की मुक्ति वाहिनी को अपना समर्थन दिया। 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान की वायु सेना ने भारत पर हमला कर दिया। भारत के अमृतसर और आगरा समेत कई शहरों को निशाना बनाया। इसके साथ ही 1971 के भारत-पाक युद्ध की शुरुआत हो गई। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान की सेना के आत्मसमर्पण और बांग्लादेश के जन्म के साथ युद्ध का समापन हुआ।

मई 1999ः कारगिल युद्ध, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के करगिल जिले में हुए सशस्त्र संघर्ष का नाम है। पाकिस्तानी सिपाहियों ने कारगिल की पहाड़ियों में भारतीय सेना चौकियों पर कब्जा जमा लिया। भारत ने हवाई और जमीनी जंग शुरू की और घुसपैठियों को वापस धकेला। पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की।

अक्टूबर 2001ः कश्मीर विधानसभा में एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें 38 लोग मारे गए। दो महीने बाद दिल्ली स्थित भारतीय संसद में भी आतंकी हमला हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इस मौके पर भी दोनों देशों में तनाव पैदा हुआ।

नवंबर 2008ः भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई जगहों पर आतंकी हमले किए गए जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

18 सितंबर 2016ः भारतीय सेना के उरी बेस पर आतंकी हमला हुआ। इसमें 19 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। इसके जवाब में भारत ने 12 दिन के अंदर पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक की। पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया।

14 फरवरी 2019ः को कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला किया। इसमें 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव है।

26 फरवरी 2019ः भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की कार्रवाई को अंजाम दिया।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियापाकिस्तानभारतीय सेनानरेंद्र मोदीइमरान खानसर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए