लाइव न्यूज़ :

भारत और चीन के बीच बनी बात, 12वें दौर की बातचीत के बाद दोनों देश गोगरा हाइट्स से सेना हटाने पर सहमत

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 18:01 IST

भारत और चीन के मध्य सीमा पर पिछले साल से जारी सीमा विवाद को लेकर बात बनती नजर आ रही है। 12वीं दौर की बातचीत के बाद दोनों के बीच अपने-अपने सैनिकों को 17ए पेट्रोल पॉइंट (गोगरा हाइट्स) से हटाने पर सहमति बनी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और चीन के मध्य सीमा पर पिछले साल से जारी सीमा विवाद को लेकर बात बनती नजर आ रही है। 12वीं दौर की बातचीत के बाद सैनिकों को 17ए पेट्रोल पॉइंट (गोगरा हाइट्स) से हटाने पर सहमति बनी है। पूर्वी लद्दाख में स्थित इस पॉइंट को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले साल मई से गतिरोध बना हुआ था। 

भारत और चीन के मध्य सीमा पर पिछले साल से जारी सीमा विवाद को लेकर बात बनती नजर आ रही है। 12वीं दौर की बातचीत के बाद दोनों के बीच अपने-अपने सैनिकों को 17ए पेट्रोल पॉइंट (गोगरा हाइट्स) से हटाने पर सहमति बनी है। पूर्वी लद्दाख में स्थित इस पॉइंट को लेकर पिछले साल मई से गतिरोध बना हुआ था। 

सूत्रों के मुताबिक, पैंगोंग झील इलाके से फरवरी में दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को हटाया था। हालांकि गोगरा हाइट्स दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी थी और मामला लंबित था। बातचीत के बाद अब दोनों देशों की सेनाएं जल्द ही इस इलाके से हट सकती हैं। हालांकि अभी भी पीपी-15 (हॉट स्प्रिंग) और देपसांग इलाकों को लेकर के फिलहाल दोनों देशों के बीच किसी तरह की सहमति नहीं बनी है। 

संयुक्त बयान जारी किया

बता दें कि भारत और चीन के बीच 12वें दौर की बातचीत 31 जुलाई को चुशुल-मोल्डो मे हुई थी। जिसके बाद दो अगस्त को संयुक्त बयान जारी किया गया। बयान में बातचीत को रचनात्मक बताया गया है और कहा गया कि इसने आपसी समझ को और बढ़ाया है। साथ ही कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार शेष मुद्दों को जल्द हल करने के लिए बातचीत और वार्ता की गति बनाए रखने के लिए सहमत हुए हैं। 

14 जुलाई को मिले थे विदेश मंत्री

12वें दौर की बैठक से पहले 14 जुलाई को दोनों देशों के विदेश मंत्री दुशांबे में मिले थे। वहीं 25 जुलाई को भारत चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय तंत्र की भी बैठक हुई थी। जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा के पश्चिमी क्षेत्र से सेना हटाने को लेकर चर्चा की गई थी। इससे पहले दोनों देशों के बीच 11वें दौर की बातचीत के दौरान गतिरोध बना रहा था। चीन ने हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग में अपनी सेना को पीछे हटाने से इनकार कर दिया था।  

टॅग्स :भारतचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे