लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने लॉन्च किया टीबी फ्री इंडिया अभियान, 2025 तक का रखा लक्ष्य

By स्वाति सिंह | Updated: March 13, 2018 12:58 IST

यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और टीबी रोक साझेदारी द्वारा संचालित किया गया है।  इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ट्यूबरकुलोसिस फ्री इंडिया अभियान को भी लॉन्च किया।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार ने विज्ञान भवन में दिल्ली अंत टीबी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और टीबी रोक साझेदारी द्वारा संचालित किया गया है।  इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ट्यूबरकुलोसिस फ्री इंडिया अभियान को भी लॉन्च किया यह मिशन मोड में टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय सामरिक योजना- एनएसपी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा 'भारत ने टीबी को देश से समाप्त करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य रखा है।  उन्होंने कहा ' टीबी को देश से मिटाने के लिए राज्य सरकारों का भी अहम रोल है।  इसलिए केंद्र और राज्य दोनों इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे।  मैंने खुद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इस मिशन में शामिल होने की अपील की है।  उन्होंने कहा कि टीबी को देश से निकालने के लिए हमें टीम इंडिया के रूप में काम करना होगा। 

सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा 'भारत पिछले काफी समय से टीबी के खिलाफ जंग लड़ रहा है।  जिस तरह अभी तक काम किया जा रहा है, उसे एक बार फिर से शुरू करने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि आज का ये समिट टीबी को खत्म करने के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है।  टीबी जिस प्रकार देश की स्वास्थ्य पर असर डालता है उसे देखते हुए इसके खिलाफ यह लड़ाई बेहद जरूरी है।  भारत में टीबी का प्रभाव सबसे ज्यादा है, सबसे ज्यादा गरीब इसका शिकार होता है। 

पीएम मोदी ने कहा 'टीबी का मरीज अपनी मनोबल के आधार पर जिस तरह से बीमारी पर विजय प्राप्त करता है, वह दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक बनता है।  उन्होंने कहा 'मेरा विश्वास है कि मरीजों की मनोबल  और passionate TB workers के सहयोग से भारत अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। पीएम ने आगे कहा 'टीबी फ्री गांव, टीबी फ्री पंचायत, टीबी फ्री शहर, टीबी फ्री राज्य और फिर टीबी फ्री देश के लक्ष्य को पूरा करना ही होगा। 

1997 से लेकर अब तक करीब 2 करोड़ लोगों का इस मिशन के तहत इलाज किया जा चुका है। बता दें कि टीबी एक आम और कई मामलों में घातक संक्रामक बीमारी है जो माइक्रोबैक्टीरिया, आमतौर पर माइकोबैक्टीरियम तपेदिक के विभिन्न प्रकारों की वजह से होती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल