लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले से देश के नाम संदेश, जानें 20 बड़ी बातें

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 09:31 IST

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए बताया कि अब देश 6 जी की ओर बढ़ेगा, साथ में अगले पांच वर्षों में भारत की उन्नति को लेकर भी अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देIndependence Day 2024: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने फहराया तिरंगाIndependence Day 2024: इसके बाद 103 मिनट का देश के नाम संदेशIndependence Day 2024: प्रधानमंत्री ने भारत को लेकर बताया रोडमैप

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार आज लाल किले की प्राचीर से 78वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। हालांकि, झंडा रोहण कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने देश के नाम 103 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में देश कहां होगा, इस बीच ये भी बताना नहीं भूले कि देश बहुत आगे बढ़ चुका है और अब वक्त आ गया है, जब युवाओं की सपनों को पंख लगे। साथ मे उन्होंने 75,000 नई मेडिकल सीटें सर्जित भी करने की बात कही है।

20 बड़ी बातें-

-PM मोदी बोलें- आज देश के खिलौने दुनिया के बाजार में हैं। हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे। आज फोन एक्सपोर्ट करने लगे। भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर और एआई जुड़ा है। हम इस पर काम रहे हैं।

-78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

-दूसरी तरफ अप्रत्यक्ष बंगाल में हुई वीभत्स घटना पर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने कहा, हमाारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उससे जनमानस में आक्रोश है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, अपराधी को फांसी पर लटकाना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।

-किसानों का जीवन आसान बने, गांव में टॉप क्लास इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, बच्चों को स्मार्ट स्कूल मिले। नौजवानों को स्किल मिले। नए आय के साधन मिले। इनोवेशन, इंपॉलयमेंट में महिलाएं तेजी से बढ़ रही हैं। 

-विकसित भारत 2047, स्वस्थ भारत भी होना चाहिए। इसलिए विकसित भारत की पहली पीढ़ी के लिए पोषण अभियान चलाया है।

-वो दिन दूर नहीं है जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा। विश्व के बहुत सारे उद्योगपति भारत में निवेश करना चाहते हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

-PM मोदी ने कहा, 'राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आप निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित करें, कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्हें आश्वासन दीजिए'।

-नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को बल मिला। भाषा टैलेंट के रास्ते नहीं आनी चाहिए। जीवन में मातृ भाषा को बल देना होगा। आज दुनिया में जैसा बदलाव हो रहा है, तब जाकर स्किल का महत्व बढ़ गया है।

-नौजवानों की स्किल बढ़े, बाजार में उनकी ताकत दिखाई दे। आज दुनिया की परिस्थिति को देखते हुए कह सकता हूं कि नौजवान दुनिया में अपनी धमक बनाए, इसे लेकर आगे चल रहे हैं।

-प्रधानमंत्री ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा, इस बीच इकोनॉमी को सबसे तेज बनाए रखने वाला देश भारत है। जात, पात और पंत से ऊपर उठकर हर घर तिरंगा फहराया जाता है।

-25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर सरकार के प्रयासों से निकाला गया, जब 100 से अधिक जिले आगे बढ़ने के लिए आपस में स्पर्धा करने लगे तो भारत को गति मिलती है।

-डिफेंस सेक्टर में हमारी आदत हो गई थी कि बजट का पैसा कहां जाता है, विदेश से इंपोर्ट करते थे। आजभारत डिफेंस मैनयूफैक्चरिंग का हब बना।

-आज देश में करीब 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं। पीएम ने बताया ये संस्थाएं एक साल में दो रिफॉर्म करें तो देखते ही देखते हम एक साल में 25-30 लाख रिफॉर्म कर देंगे तो भारत कितना आगे पहुंच जाएगा। 

-सामान्य मानव को पंचायत लेवल पर छोटी दिक्कतें होती हैं इन्हें पूरा करना है। आज देश आंकाक्षाओं से भरा है।

-60 साल बाद लगातार तीसरी बार आपने हमें देशसेवा का मौका दिया। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद में मेरे लिए एक ही संदेश है।

-वर्किंग वुमेन के लिए पेड मेडिकल लीव 12 से 26 हफ्ते की करते हैं। हम बच्चे की परवरिश में सरकार रुकावट न बने इस संकल्प से आगे बढ़ते हैं।

-ट्रांसजेंडर को सम्मान का जीवन देने के प्रयास कर रहे हैं। देश के नागरिक को हम सम्मान के भाव से देखते हैं।

-नालंदा का महान इतिहास रहा है। हमने नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से शुरू किया है। हमारा प्रयास नालंदा को उसका पुराना गौरव लौटना है।

-देश में बार-बार चुनाव प्रगति को रोक रहे हैं। सभी दलों ने अपने विचार रखें हैं। एक कमेटी ने रिपोर्ट बनाई। वन नेशन वन इलेक्शन सामने आया है। 

-पीएम मोदी युवाओं को राजनीति में लाने पर बोले, परिवारवाद, जातिवाद भारत के लोकतंत्र को बहुत नुकसान करता है। ये एक मिशन है, हम देश में एक लाख नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं, जिनके परिवार में कोई भी राजनीतिक बैकग्राउंड से न हो। ऐसे होरहार नौजवानों को फ्रेश ब्लड, इन्हें राजनीति में लाना है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी