लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: 16 साल तक 26 जनवरी को मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जानिए कुछ अनजाने तथ्य

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 13, 2024 05:15 IST

Independence Day 2024: हमें ये जानना और समझना और बेहद जरूरी है कि स्वतंत्रता की राह कितनी कठिन थी। भारत गुरुवार को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआजादी हमें बहुत बड़ी कुर्बानी देने के बाद मिलीयह एक ऐसा युद्ध था जिसमें किसी हथियार का उपयोग नहीं किया गयाभारत गुरुवार को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है

Independence Day 2024: आजादी हमें बहुत बड़ी कुर्बानी देने के बाद मिली। अंग्रेजों के दमन चक्र के बावजूद पूर्वजों ने बलिदान देकर ये सुनिश्चित किया कि उनके वंशज खुली हवा और आजाद माहौल में सांस ले सकें। यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें किसी हथियार का उपयोग नहीं किया गया और देशवासियों ने एकजुटता एवं अनुशासन की अभूतपूर्व मिसाल विश्व के सामने पेश की। इसलिए हमें ये जानना और समझना और बेहद जरूरी है कि स्वतंत्रता की राह कितनी कठिन थी। भारत गुरुवार को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले हम यहां भारत की स्वतंत्रता यात्रा के बारे में कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 

1. भारतीय ध्वज को 1921 में पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था और विजयवाड़ा की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को भेंट किया था। 

2. पहला भारतीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कोलकाता के पारसी बागान स्क्वायर पर फहराया गया था। ध्वज के तीन मुख्य रंग थे - लाल, पीला और हरा।

3. भारतीय राष्ट्रगान को पहले 'भारतो भाग्यो बिधाता' कहा जाता था जब इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था।

4. भारत अपना स्वतंत्रता दिवस पांच अन्य देशों - दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, लिकटेंस्टीन और कांगो के साथ साझा करता है।

5. इंडिया लीग इंग्लैंड में भारतीय स्वतंत्रता का समर्थन करने वाला प्रमुख संगठन था और इसके 1,400 से अधिक सदस्य थे।

6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के गठन का सुझाव स्कॉटिश सिविल सेवक ए.ओ.ह्यूम द्वारा दिया गया था।

7. भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पहली बार बंकिम चंद्र चटर्जी के बंगाली उपन्यास आनंदमठ के भाग के रूप में प्रकाशित हुआ था।

8. भारतीय स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के पहले भारतीय सदस्य बने।

9. सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख रहीं। वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं।

10. कांग्रेस ने 1930 और 1946 के बीच 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया।

टॅग्स :Independence of India Leagueहर घर तिरंगाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'