लाइव न्यूज़ :

यही समय है, सही समय है....लाल किला से पीएम नरेंद्र मोदी ने जब पढ़ी ये कविता

By विनीत कुमार | Updated: August 15, 2021 11:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को लाल किला से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी पढ़ी और कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। पीएम मोदी ने इस दौरान अगले 25 सालों का देश के विकास का एक खाका पेश किया और 'सबका प्रयास' नारा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। साथ ही अपने करीब 90 मिनट के भाषण के आखिर में एक कविता भी पढ़ी।

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं भविष्यदृष्टा नहीं हूं, मैं कर्म के फल पर विश्वास रखता हूं। मेरा विश्वास देश के युवाओं पर है। मेरा विश्वास देश की बहनों-बेटियों, देश के किसानों, देश के पेशेवरों पर है। ये कैन डू जेनरेशन है। ये हर लक्ष्य हासिल कर सकती है।'

स्वतंत्रता दिवस 2021: भाषण के आखिर में पीएम मोदी ने पढ़ी कविता

पीएम मोदी ने अपने भाषण का समापन एक कविता- 'यही समय है, सही समय है' के साथ की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस कविता को ट्वीट किया गया।

यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।असंख्य भुजाओं की शक्ति है, हर तरफ़ देश की भक्ति है,तुम उठो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दोयही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको,तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो,कर्तव्य को अपने सब जानो, भारत का ये अनमोल समय है,यही समय है, सही समय है.

प्रधानमंत्री ने इस दौरान साथ ही कि किसी अवरोधक में भारत के 21वीं सदी के सपनों और आकांक्षाओं को रोकने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारी ताकत हमारी ऊर्जा है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी जीवन शक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना है।' मोदी ने कहा कि देश द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करने के लिये हर व्यक्ति को साथ आना होगा और उन्हें अपनाना होगा।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया