लाइव न्यूज़ :

Ind vs Eng: 'वी मिस यू किंग कोहली', रांची टेस्ट में फैंस का याद आए विराट कोहली, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 11:41 IST

Ind vs Eng: विराट कोहली की दुनिया दीवानी है। इसकी एक झलक भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में देखने को मिला। यहां फैंस टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी देखने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहा है चौथा टेस्ट मैच रांची टेस्ट में फैंस को याद आए विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच में नहीं खेले विराट कोहली

Ind vs Eng: विराट कोहली की दुनिया दीवानी है। इसकी एक झलक भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में देखने को मिला। यहां फैंस टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी देखने के लिए पहुंचे थे। यहां पर फैंस अपने पसंददीदा क्रिकेटर विराट कोहली को मिस कर रहे थे। एक फैंस ने घर से बैनर लेकर आया। इस बैनर पर लिखा था वी मिस यू किंग कोहली। मालूम हो कि विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह पांचवें टेस्ट में जरूर खेलेंगे।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, विराट कोहली मैदान पर ऊर्जा लाते हैं, जिसकी फिलहाल कमी है। वह स्टेडियम में बैठे दर्शकों को उत्साहित करते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्वीट की भरमार

विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है। 16 साल के करियर में कोहली ने आराम लिया है। उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया 2-1 से सीरीज में आगे चल रही है। लेकिन, फैंस अपने किंग कोहली को याद कर रहे हैं। स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट पोस्ट हो रहे हैं।

मालूम हो कि विराट कोहली दूसरी पार पिता बने हैं। फिल्म अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। बीते कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने इस बात की जानकारी साझा की थी। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। कोहली को देशभर से शुभकामनाएं भी मिली थी। 

विराट कोहली के टेस्ट करियर पर नजर

35 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच की 191 पारियों में 8848 रन बनाए। 49.15 की एवरेज। 55.56 की स्ट्राइक रेट। कोहली ने 29 शतक और 30 हाफ सेंचुरी लगाई। 991 चौके 26 छक्के जड़े हैं।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडइंग्लैंडइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डइंग्लैंड क्रिकेट टीमविराट कोहलीरोहित शर्मासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर