लाइव न्यूज़ :

पटना के नामी कोचिंग संस्थान में इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए बरामद होने की सूचना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2018 19:08 IST

जानकारी के अनुसार छापेमारी में आयकर विभाग की टीम में 200 अधिकारी शामिल हैं। दरअसल, आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि इस संस्थान द्वारा टैक्स चोरी किया जा रहा है, जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग हरकत में आई और संस्थान के ऊपर उक्त छापेमारी की है। 

Open in App

पटना, 17 जुलाई: बिहार की राजधानी पटना स्थित मेंटर एडुसर्व कोचिंग संस्थान पर मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की।  इस दौरान अभी तक करोडों रुपए बरामद किए जाने की सूचना है। हालांकि कोचिंग संस्थान के कार्यालय, डायरेक्टर और शिक्षकों के आवास समेत कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी जारी है और देर तक जारी रहने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी में आयकर विभाग की टीम में 200 अधिकारी शामिल हैं। दरअसल, आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि इस संस्थान द्वारा टैक्स चोरी किया जा रहा है, जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग हरकत में आई और संस्थान के ऊपर उक्त छापेमारी की है। संस्थान के मालिक के बोरिंग रोड स्थित आवास समेत जमशेदपुर में भी छापेमारी जारी है। फिलहाल इन्कम टैक्स विभाग के अधिकारी कागजातों की जांच कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में जांच जारी है। मौके से विभाग के अधिकारियों को करोडों रुपये भी मिले हैं साथ ही निवेश संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

संभावना इस बात की है कि बरामदगी की रकम करोडों रुपये में जायेगी और छापेमारी में लंबा वक्त लगेगा। फिलहाल देर शाम तक छापेमारी से संबंधित कई खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद पटना के बोरिंग रोड इलाके के गोरखनाथ लेन में अवस्थित कोचिंग संस्थान को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छापा की वजह से छात्रों को संस्थान से बाहर निकाल दिया गया है। आनंद जायसवाल इस कोचिंग संस्थान को चलाते हैं। मेंटर एडुसर्व कोचिंग संस्थान में पढाई की सुविधा पर सवाल उठते रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि मेंटर एडुसर्व पढाई के नाम पर बिजनेस कर रहा है। एक छोटे से क्लास में 400 बच्चों को बैठाया जाता है, जो छात्र पीछे बैठते हैं उन्हें शिक्षक की आवाज से ठीक से सुनाई नहीं देती। आगे बैठने के लिए क्लास दो घंटा पहले जाना पडता है।

जब छात्र शिकायत करते हैं तो कोचिंग के स्टाफ उन्हें डांट कर कहते हैं कि ज्यादा दिक्कत है तो कोटा चले जाओ।कोचिंग संस्थान पैसों की वसूली के लिए छात्रों से बदसलूकी करने से नहीं चूकता। बाहर से आने वाले छात्र किसी विवाद में नहीं पडना चाहते इस लिए वे शिकायत नहीं करते। इन तमाम शिकायतों के बाद भी इस कोचिंग संस्थान क धंधा बदस्तूर जारी था। लेकिन पडे छापे के बाद पटना स्थित तमाम कोचिंग संस्थानों में हडकंप की स्थिती उत्पन्न हो गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब