लाइव न्यूज़ :

'The Quint' मीडिया समूह के मालिक राघव बहल के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2018 12:34 IST

आयकर विभाग की एक टीम ने गुरुवार (11 अक्टूबर ) को न्यूज वेबसाइट द क्विंट के ऑफिस पर छापेमारी की है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अक्टूबरः आयकर विभाग ने गुरुवार (11 अक्टूबर ) को न्यूज वेबसाइट 'द क्विंट' के ऑफिस पर छापेमारी की है। इसके साथ ही द क्विंट के सह-संस्थापक और नेटवर्क 18 के पूर्व प्रोमोटर राघव बहल के घर और ऑफिस में छापेमारी की है। इनकम टैक्स चोरी के शक में आईटी डिपार्टमेंट ने आज सुबह ये छापेमारी की है।

आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इस पर कहा है कि एक टीम ने गुरुवार सुबह नोएडा स्थित बहल के आवास पर छापा मारा है और जिस मामले की जांच की जा रही है, उससे संबंधित दस्तावेज और अन्य सबूत तलाश रहे हैं।  इनकम टैक्स चोरी किए जाने के मामले से जुड़ी जांच के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। 

 छापेमारी के दौरान राघव के अकाउंट अधिकारियों के बयान भी रिकॉर्ड किए गए हैं। इस प्रकरण पर राघव ने भी अपनी बात पेश की है। उन्होंने एडिटर गिल्ड को एक चिट्ठी लिखकर समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा, 'जब ये हुआ मैं मुंबई में था। हम पूरी तरह से टैक्स की भरपाई करते हैं और इनकम टैक्स अधिकारियों को सभी फाइनेंनसियल दस्तावेज दिखाए जाएंगे।'

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान अगर किसी भी तरह से इनकम टैक्स अधिकारी पत्रकारिता से जुड़ी किसी संवेदनशील चीज को लेकर ऑफिस में किसी भी कर्मी के साथ जबरन कुछ भी करेंगे तो इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मैं जल्द ही दिल्ली लौट रहा हूं।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत