लाइव न्यूज़ :

गुजरात के हीरा कारोबारी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी, कई करोड़ रूपयों की कर चोरी का दावा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से शनिवार को कहा गया कि आयकर विभाग ने गुजरात के एक अग्रणी हीरा निर्माता एवं निर्यातक के यहां छापेमारी में करोड़ों रूपये की कर चोरी का पता लगाया है।

इसमें बताया गया कि समूह के परिसर पर यह छापेमारी 22 एवं 23 सितंबर को शुरू की गई। इस समूह का महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर (मोरबी) में टाइल उत्पादन का व्यवसाय भी है। छापेमारी की कार्रवाई अब भी चल रही है।

सीबीडीटी ने एक वक्तव्य में दावा किया, ‘‘आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन में पता चला कि समूह ने 518 करोड़ रूपये के छोटे और पॉलिश वाले हीरों की खरीद एवं बिक्री बिना हिसाब-किताब के की।’’

वक्तव्य में कहा गया कि छापेमारी के दौरान 1.95 करोड़ रूपये की नकदी एवं गहने बरामद किए गए, 8900 कैरेट के हीरों का भंडार भी बरामद किया जिसकी कीमत 10.98 करोड़ रूपये है। इन बरामद वस्तुओं का कोई लेखा जोखा नहीं है।

इसमें बताया गया, ‘‘बड़ी संख्या में समूह के लॉकरों को भी चिह्नित किया गया है।’’ वक्तव्य के अनुसार आंकड़ों से पता चला है कि पिछले दो साल में इस कंपनी के माध्यम से 189 करोड़ रूपये की खरीद और 1040 करोड़ रूपये की बिक्री की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस