लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की पत्नी और बच्चों को इनकम टैक्स का नोटिस, विदेश में अघोषित संपत्ति रखने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 09:46 IST

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इनकम टैक्स का ये नोटिस 28 मार्च 2019 को मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीन बच्चों के नाम भेजा गया। उनके ऊपर विदेशों में अघोषित आय और संपत्ति रखने का आरोप है। रिलायंस के प्रवक्ता ने सभी प्रकार के आरोपों और अंबानी परिवार को ऐसी किसी नोटिस के मिलने से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2011 में भारत सरकार को जिनेवा के एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 700 भारतीय नागरिकों और कंपनियों की जानकारी मिली थी।रिलायंस के प्रवक्ता ने सभी प्रकार के आरोपों और किसी प्रकार की नोटिस मिलने से इनकार कर दिया है।

आयकर विभाग की मुंबई यूनिट ने कई देशों की एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर जांच की और मुकेश अंबानी के परिवार को 2015 ब्लैक मनी एक्ट के तहत नोटिस भेजा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये नोटिस 28 मार्च 2019 को मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीन बच्चों के नाम भेजा गया। उनके ऊपर विदेशों में अघोषित आय और संपत्ति रखने का आरोप है। रिलायंस के प्रवक्ता ने सभी प्रकार के आरोपों और अंबानी परिवार को ऐसी किसी नोटिस के मिलने से इनकार किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह जांच उस वक्त शुरू की थी जब 2011 में भारत सरकार को जिनेवा के एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 700 भारतीय नागरिकों और कंपनियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस और इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट ने 2015 में एक बड़ी जांच की थी। इसे 'स्विस लीक' कहा गया जिसमें जिनेवा के एचएसबीएस में खाताधारकों की संख्या बढ़कर 1195 हो गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की जांच में ही खुलासा हुआ था कि कैसे ‘टैक्स हेवन’ समझे जाने वाले देशों में खुली ऑफशोर कंपनियों का जिनेवा के एचएसबीसी बैंक के 14 खातों से संबंध था। वहीं, इन सभी कंपनियों के एक उलझी व्यवस्था के जरिए रिलायंस ग्रुप से संबंध होने की भी बात सामने आई थी। इन 14 खातों में 601 मिलियन डॉलर की रकम जमा थी।

4 फरवरी 2019 की इनकम टैक्स की रिपोर्ट और 28 मार्च 2019 को भेजे गए नोटिस के मुताबिक अंबानी परिवार इन 14 में से एक खातों से फायदा ले रहा था।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील