लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : ए. नारायण स्वामी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:08 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 दिसंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ए. नारायण स्वामी ने पंजाब के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना और उसके आरोपी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डालने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

स्वामी ने बुधवार को जिले के फेफना क्षेत्र में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि स्वर्ण मंदिर में हुई कथित बेअदबी की घटना और उसके आरोपी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पिछले दिनों हिन्दू और हिंदुत्वादी को लेकर दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया में कहा ‘‘ जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी ऐसी बातें करते हैं। राहुल गांधी हिन्दू नही हैं। ’’

उन्होंने राहुल गांधी के, भीड़ द्वारा पीट पीट कर मार डालने (लिंचिंग) संबंधी कथित बयान पर कहा ‘‘ भारत में ऐसी कोई चीज नहीं होती। राहुल गांधी स्वयं नहीं जानते कि भारत में क्या हो रहा है।’’

गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों हिंदू को सहिष्णु और हिंदुत्ववादी को सत्ता की चाह रखने वाला बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब