पश्चिम बंगाल में एक दिन में सबसे अधिक 4396 लोग संक्रमण मुक्त हुए
By भाषा | Published: November 9, 2020 10:54 PM2020-11-09T22:54:12+5:302020-11-09T22:54:12+5:30
कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल में सोमवार को सबसे अधिक 4396 लोग संक्रमण मुक्त हुये। इसके साथ ही राज्य में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ कर 367850 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के आज 3,907 नये मामले सामने आये। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,09,221 हो गयी।
इसमें कहा गया है कि 56 और लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,350 हो गयी है।
बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अभी 34,021 लोग उपचाराधीन हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।