लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'पुष्पा' में एक डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं', संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोले उद्धव ठाकरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 17:25 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा कि संजय राउत पर गर्व है। 'पुष्पा' में एक डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं'। लेकिन असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि संजय राउत पर गर्व हैमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा- असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैंठाकरे ने संजय राउत को बताया असली शिवसैनिक

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी पर मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' का मशहूर डॉयलॉग झुकेगा नहीं का जिक्र किया। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि संजय राउत पर गर्व है। 'पुष्पा' में एक डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं'। लेकिन असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं। जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं आज वो दूसरी तरफ हैं। यह बालासाहेब द्वारा दिखाया गया मार्ग नहीं है। राउत ही सच्चे शिवसैनिक हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुंबई के भांडुप में अपने करीबी सहयोगी के आवास पर जाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। यह वह आवास था जिस पर ईडी ने रविवार को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छापा मारा गया था।

कई घंटों तक राउत के घर की तलाशी लेने के बाद, केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें पहले हिरासत में लिया और सोमवार तड़के उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां 60 वर्षीय राजनेता को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था।

संजय राउत की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में गूंजा। शिवसेना सांसदों के साथ-साथ दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने भी वरिष्ठ राजनेता की गिरफ्तारी का विरोध किया।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनासंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील