तमिलनाडु में महिला पुलिस अधिकारी ने बेहोश मजदूर को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

By भाषा | Published: November 11, 2021 06:43 PM2021-11-11T18:43:22+5:302021-11-11T18:43:22+5:30

In Tamil Nadu, a female police officer carried an unconscious laborer on his shoulder and took him to the hospital. | तमिलनाडु में महिला पुलिस अधिकारी ने बेहोश मजदूर को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

तमिलनाडु में महिला पुलिस अधिकारी ने बेहोश मजदूर को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

चेन्नई, 11 नवंबर तमिलनाडु की एक महिला पुलिस अधिकारी का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है जिसमें वह यहां एक श्मशान घाट पर भारी बारिश के बीच बेहोश हुए मजदूर को अपने कंधे पर उठाकर ले जाती दिख रही हैं।

वीडियो में महिला अधिकारी श्मशान परिसर के गीले फर्श से एक दुबले-पतले व्यक्ति को अपने कंधे पर उठाती हैं और उसे सड़क पर ले आती हैं जहां एक ऑटोरिक्शा से उन्हें बेहोश मजदूर को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाते हुए देखा जा सकता है।

फुटेज में दिखायी दे रहा व्यक्ति श्मशान भूमि में काम करने वाला मजदूर बताया जा रहा है। ऐसी जानकारी है कि वह भारी बारिश के बीच बेहोश हो गया था। मजदूर को बचाने की महिला पुलिस अधिकारी की कोशिश में दो अन्य स्थानीय पुरुष भी मदद करते दिखे। इस घटना के सटीक स्थान और समय का अभी पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Tamil Nadu, a female police officer carried an unconscious laborer on his shoulder and took him to the hospital.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे