महाराष्ट्र में कांस्टेबल पर गुटखा विक्रेता से रिश्वत लेने का आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Published: June 17, 2021 09:28 AM2021-06-17T09:28:48+5:302021-06-17T09:28:48+5:30

In Maharashtra, constable accused of taking bribe from gutkha seller, case registered | महाराष्ट्र में कांस्टेबल पर गुटखा विक्रेता से रिश्वत लेने का आरोप, मामला दर्ज

महाराष्ट्र में कांस्टेबल पर गुटखा विक्रेता से रिश्वत लेने का आरोप, मामला दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 जून भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ एक गुटखा विक्रेता से एक लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। रिश्वत के बदले कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने का वादा किया था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध है।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा पुलिस थाने के कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी की ठाणे की इकाई ने बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कांस्टेबल उदय भास्कर कृपाण ने गैरकानूनी तरीके से गुटखा बेचते पकड़े गए शिकायतकर्ता से उसके और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के एवज में 1,20,000 रुपये मांगे थे।

उन्होंने बताया कि बाद में वह पहली किश्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेने को राजी हो गया था, लेकिन शिकायतकर्ता ने एसीबी को पूरे मामले की जानकारी दे दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Maharashtra, constable accused of taking bribe from gutkha seller, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे