लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 5,711 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 7.05 लाख पहुंची

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 दिसंबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 5,711 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7.05 लाख हो गई। राज्य में इस महामारी से 30 और मरीजों की जान जाने के साथ अब तक 2,816 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि राज्य में रविवार को 53,858 नमूनों की जांच की गयी थी और संक्रमण दर 10.60 प्रतिशत रही। राज्य में अब तक 73.47 लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राज्य में संक्रमण के नए मामलों में 111 लोग बाहर से राज्य में आए थे जबकि 5,058 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 501 लोग कैसे संक्रमित हुए, उसका अभी पता नहीं चला है। नये मरीजों में 41 स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।’’

केरल में रविवार को कम से कम 4,471 लोग संक्रमण से उबरे और अब तक कुल 6,41,285 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि इस समय राज्य में 61,604 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़