लाइव न्यूज़ :

केरल में हथिनी की मौत के बाद वन विभाग को जांच में मिली अहम कामयाबी, दोषियों को होगी कड़ी से कड़ी सजा

By भाषा | Updated: June 4, 2020 19:56 IST

केरल में हथिनी के मौत के बाद वन विभाग ने कहा है कि जांच में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। हथिनी की मौत की छानबीन के लिए गठित विशेष जांच टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। जल्द ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पालक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने कहा है कि जांच में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है।वन विभाग ने कहा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

कोच्चि: केरल के पालक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने कहा है कि जांच में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। हथिनी की मौत की छानबीन के लिए गठित विशेष जांच टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। साइलेंट वैली जंगल में हथिनी ने पटाखा भरा हुआ अन्नानास खा लिया था। यह उसके मुंह में फट गया और एक सप्ताह बाद 27 मई को उसकी मौत हो गयी ।

वन विभाग ने कहा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हथिनी के शिकार के लिए दर्ज मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गयी है। इस संबंध में गठित एसआईटी को अहम सुराग मिले हैं। वन विभाग दोषियों को अधिकतम सजा दिलवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा ।’’ हालांकि, विभाग ने कहा कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि पटाखा भरा अन्नानास खाने के कारण हथिनी के निचले जबड़े को नुकसान हुआ और यह महज एक संभावना हो सकती है।

विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। घटना पर रोष बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड की वन्य जीव अपराध जांच टीम को पालक्कड़ जिले के मन्नाकाड वन खंड में घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने इस पर एक समग्र रिपोर्ट मांगी है और आश्वस्त किया कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘पटाखा खिलाकर जान लेना, भारतीय संस्कृति नहीं है । हम गहराई से जांच कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और अपराधियों को पकड़ेंगे।’’ वन विभान ने 27 मई को दो प्रशिक्षित हाथियों की मदद से इस हथिनी को वेल्लियार नदी तट पर लाने का प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकर हथिनी की मौत हो गयी ।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ पटाखों से भरा अन्नानास खाने से हुए विस्फोट में उसका जबड़ा टूट गया था और वह कुछ भी चबा पाने में असमर्थ थी।’’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा समेत कई नामचीन हस्तियों ने घटना पर चिंता प्रकट करते हुए जानवरों से क्रूरता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साइलेंट वैली जंगल में हथिनी की ऐसी दुखद मौत का खुलासा वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर भावुक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद हुआ था। उन्होंने लिखा था, ‘‘जब हमने उसे देखा तो वह नदी में खड़ी थी, उसका सिर पानी में डुबा हुआ था। उसे अपनी छठी इंद्री से समझ आ गया था कि वह मरने वाली है।उसने खड़े खड़े ही नदी में जलसमाधि ले ली।’’ उन्होंने नदी में सिर झुकाए खड़ी हथिनी के फोटो भी पोस्ट किए थे । 

टॅग्स :केरलहाथीपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप