लाइव न्यूज़ :

इंदौर में युवक को सरेआम लात मारते दिखे पुलिस अधिकारी को मैदानी तैनाती से हटाया गया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:55 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 नवंबर इंदौर में एक युवक को सरेआम लात और थप्पड़ मारते दिखे सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पुलिस की मैदानी तैनाती से सोमवार को हटा दिया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

सेंट्रल कोतवाली थाने के प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया, “शहर के महारानी रोड पर रविवार दोपहर की इस घटना को लेकर एक पुलिस अधीक्षक ने एएसआई हरगोपाल पांडेय को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।’’

एएसआई की पिटाई के शिकार युवक ने आरोप लगाया कि इस पुलिस अधिकारी ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर उसे छोड़ने के बदले 500 रुपये की घूस मांगी, तब वह इस गाड़ी से दो अन्य लोगों के साथ जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बहस के दौरान युवक यह कहते हुए एएसआई को उकसा रहा है कि वह उसे एक और थप्पड़ मारकर दिखाए। उसके बाद वीडियो में आग-बबूला एएसआई को युवक के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे लात और थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। इस बीच, एएसआई की सूचना पर पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंचती दिखाई देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब