लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 18-44 आयु वर्ग में बीमा कम्पनी के विधिक अधिकारी को लगा पहला टीका

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:35 IST

Open in App

इंदौर, पांच मई मध्य प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के अभियान की बुधवार से औपचारिक शुरुआत हो गई। इस दौरान राज्य में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में एक बीमा कम्पनी के 33 वर्षीय विधिक अधिकारी को पहला टीका लगाया गया।

नगर निगम मुख्यालय में टीका लगवाने के बाद खुश नजर आ रहे अंकित श्रीवास्तव (33) ने संवाददाताओं को बताया, "मैं एक बीमा कम्पनी में विधिक अधिकारी हूं। मैं मीडिया के समाचारों में पिछले कई दिनों से खोज रहा था कि मेरे आयु वर्ग का टीकाकरण कब से शुरू होने जा रहा है। आखिरकार मैंने टीके की पहली खुराक ले ली है।"

उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका ही एकमात्र कारगर हथियार है जिसकी मदद से हम इस महामारी को हरा सकते हैं। सभी लोगों को यह टीका लगवाना चाहिए।"

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण के अभियान की औपचारिक शुरुआत के दौरान बुधवार को केवल 100 लोगों को टीका लगाया जाना है। ये वे लोग हैं जिन्होंने टीकाकरण के लिए पहले ही ऑनलाइन पंजीयन करा रखा है।

गौरतलब है कि इंदौर में महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) लागू है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है, जबकि अस्पताल संक्रमितों से भरे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,19,902 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,176 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?