लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इंदौर में 50 प्रतिशत नये कोरोना संक्रमित मरीज कर रहे सूंघने और स्वाद की क्षमता घटने की शिकायत

By भाषा | Updated: July 29, 2020 14:46 IST

इंदौर में करीब 50 प्रतिशत नये संक्रमित सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने की शिकायत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में 50 प्रतिशत नये संक्रमित कर रहे सूंघने और स्वाद की क्षमता घटने की शिकायत की है।डोसी ने बताया कि मार्च से जून के बीच कोविड-19 के इस लक्षण वाले मरीजों की तादाद बेहद कम थी।

इंदौर: देश में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के सबसे व्यस्त अस्पताल में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत नये संक्रमित सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने की शिकायत कर रहे हैं। श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "इन दिनों हमारे अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे लगभग 50 प्रतिशत नये मरीजों का कहना है कि उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आयी है।

" डोसी ने बताया कि मार्च से जून के बीच कोविड-19 के इस लक्षण वाले मरीजों की तादाद बेहद कम थी। लेकिन पिछले 20 दिनों में ऐसे संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ी है जो सूंघने और स्वाद की क्षमता घटने की शिकायत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस लक्षण के कारण महामारी की रोकथाम में एक तरह से मदद मिल रही है क्योंकि इससे संक्रमितों की पहचान अपेक्षाकृत जल्दी हो पा रही है।

 कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा मरीज देख चुके डॉक्टर ने बताया, "जागरूकता बढ़ने के कारण इस लक्षण वाले लोग खुद आगे आकर अपनी कोविड-19 की जांच करा रहे हैं।" डोसी ने बताया कि यह देखा गया है कि महामारी के इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों में तीन हफ्ते के भीतर सूंघने और स्वाद की पुरानी क्षमता धीरे-धीरे लौट आती है। 

उन्होंने बताया, "मुझे अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं मिला है जिसमें कोविड-19 से उबरे किसी व्यक्ति ने कहा हो कि उसकी सूंघने और स्वाद की क्षमता हमेशा के लिये चली गयी है।" आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 24 मार्च से लेकर 27 जुलाई तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7,058 मामले मिले हैं। इनमें से 306 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 4,758 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप