लाइव न्यूज़ :

आईआईएम उदयपुर में 100 से अधिक कंपनियों ने 322 के ज्यादा छात्रों को दिया प्लेसमेंट

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:37 IST

Open in App

उदयपुर, पांच मार्च उदयपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में 100 से अधिक कंपिनयों ने 2020-22 के बैच के 322 छात्रों को नौकरी के लिए नियुक्ति का प्रस्ताव दिया है।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जनत शाह ने बताया कि संस्थान के 10वें बैच को सौ से अधिक फर्मों से ऑफर मिले हैं, जिनमें से 60 कंपनियां ऐसी है जो पहली बार संस्थान में आई हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों को एनालिटिक्स, फाइनेंस, एचआर, ऑपरेशंस और सेल्स एंड मार्केटिंग के डोमेन में ऑफर मिले हैं। सर्वाधिक ऑफर सेल्स एंड मार्केटिंग में हैं।

शाह ने बताया कि ई-कॉमर्स क्षेत्र से मिले ऑफर्स की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पिछले साल की तुलना में 100 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, आईआईएम उदयपुर के छात्रों ने गोल्डमैन सैक्स और एचएसबीसी में सबसे अधिक मांग वाले निवेश बैंकिंग भूमिकाओं में से कुछ पद हासिल किए। 322 छात्रों ने संस्थान के माध्यम से नियुक्ति हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा