लाइव न्यूज़ :

"आने वाले 2 महीने में, लोकसभा चुनाव से पहले 4 और नेताओं को गिरफ्तार करेंगे", स्वास्थ्य मंत्री आतिशी का BJP पर आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: April 2, 2024 11:31 IST

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें चुनाव में कैंपिंग करने से रोका जाए।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगायामंत्री आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का मकदस, कैंपिंग करने से रोकाना हैअगर अरविंद केजरीवाल सीएम पद से त्यागपत्र देते हैं, तो भाजपा के लिए अच्छी बात होगी- आतिशी

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें चुनाव में कैंपिंग करने से रोका जाए। इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल सीएम पद से त्यागपत्र दे देते हैं, तो ये भाजपा के लिए 'एसओपी' होगी। ईडी के जरिए सभी विपक्षियों को गिरफ्तार करना और फिर कहना कि इस राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया, इससे भाजपा के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि सरकार गिराना आसान हो जाता है।

मंत्री ने ये भी कहा कि जिस तरह से कल यानी सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान ईडी ने उनका और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया। इससे ये साफ है कि पहले वो नोटिस भेजेंगे और फिर गिरफ्तारी करेंगे। उन्होंने ये भी कहा, उनके घर और जानने वालों के यहां ईडी को भेजा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि भाजपा ईडी के जरिए चार और नेताओं को गिरफ्तार करवाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और उनका नाम शामिल है। 

भाजपा को लगता है कि अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने से आम आदमी पार्टी बिखर जाएगी, टूट जाएगी, आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से कमजोर हो जाएगी, क्योंकि आप के सभी बड़े नेता जेल में हैं।  

ईडी ने एक बयान के आधार पर उनका और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम लिया, जो ईडी और सीबीआई के पास करीब डेढ़ साल से मौजूद है, ये बयान ईडी और सीबीआई की चार्जशीट में भी है और कोर्ट में इसे उठाने का क्या कारण था। ईडी के द्वारा कोर्ट में बयान का उठाना भाजपा को लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के जेल में होने के बाद भी आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ रही है और एकजुट है, इसलिए भाजपा को डर है। रामलीला मैदान में हुई रैली में जिस तरह से जन सैलाब उमड़ा, अब भाजपा को लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल के अलावा उनकी पार्टी की दूसरी  लीडरशीप को हिरासत में लेना पड़ेगा।  

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है, मुझसे यह कहा गया कि या तो भाजपा में शामिल हो जाऊं, अपना राजनीतिक भविष्य बचा लूं, अपना राजनीतिक भविष्य बढ़ा लूं और अगर भाजपा में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में ED द्वारा मुझे गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।"

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे