लाइव न्यूज़ :

बिहार में केके पाठक का वीडियो बनाने वाले पर आने वाली सामत, पुलिस ढूंढने में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2023 20:11 IST

ईओयू ने ये जांच बिहार लोक सेवा एवं ग्रामीण विकास संस्थान यानि बिपार्ड की शिकायत के बाद शुरू की है। केके पाठक सरकार की इस संस्था के प्रमुख हैं जिसका मुख्य काम अधिकारियों को ट्रेनिंग देना है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में गाली-गलौज किये जाने के मामले में अब वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की शामत आने वाली हैसरकार अब उसे तलाशने में लग गई है, जिसने गाली देते केके पाठक का वीडियो बनाकर लीक कर दिया था

पटना: बिहार में मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा बैठक में गाली-गलौज किये जाने के मामले में अब वीडियो बनाकर वायरल करने वाले की शामत आने वाली है। सरकार अब उसे तलाशने में लग गई है, जिसने गाली देते केके पाठक का वीडियो बनाकर लीक कर दिया था। बिहार पुलिस का खास दस्ता इस बात की जांच करेगा कि केके पाठक का वीडियो कैसे लीक हो गया? 

वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वालों को शायद ऐसी सजा दी जायेगी, जिससे आगे दूसरा ऐसी हिम्मत न करे। आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू को इस मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपई गई है। ईओयू यह पता लगा रही है कि केके पाठक का गाली देते वीडियो किसने बनाया औऱ फिर लीक कैसे हुआ? जांच के पीछे मकसद शायद यही है कि आगे से कोई किसी अधिकारी की गाली गलौज पर आवाज उठाने की हिम्मत न करे। 

ईओयू ने ये जांच बिहार लोक सेवा एवं ग्रामीण विकास संस्थान यानि बिपार्ड की शिकायत के बाद शुरू की है। केके पाठक सरकार की इस संस्था के प्रमुख हैं जिसका मुख्य काम अधिकारियों को ट्रेनिंग देना है। वीडियो लीक होने की शिकायत बिपार्ड ने दर्ज कराई और बिहार सरकार की ईओयू ने तत्काल जांच भी शुरू कर दी। बिपार्ड गया के संकाय आर्य गौतम ने आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू में शिकायत दर्ज कराई है। 

यह शिकायत कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो को लेकर है। इस वीडियो में बिपार्ड के महानिदेशक सह उत्पाद एवं मद्य निषेध के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को गाली गलौज करते सुने औऱ देखे जा रहे थे। बिपार्ड की ओर दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि किसी वरीय अधिकारी की बैठक की चोरी छिपे रिकॉर्डिंग करना ऑफिशियल सीक्रेक्ट एक्ट का उल्लंघन है। 

ऐसे में वीडियो बनाने औऱ लीक करने वाले पदाधिकारी की पहचान कर कार्रवाई की जाए। ईओयू ने आनन फानन में डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है। ईओयू ने शिकायत दर्ज कराने वाले बिपार्ड के पदाधिकारी को सारे सबूत के साथ बुलाया है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम