लाइव न्यूज़ :

चलती कार में लगी आग से ड्राइवर सहित एक व्यक्ति की जलकर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2021 20:44 IST

थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि कार के अंदर पडे अवशेष से लग रहा है कि दो लोगों की झुलसने से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना में दो लोगों की झुलसने से मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहार के सुपौल जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने के कारण कार में सवार ड्राइवर सहित एक व्यक्ति की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। फिलहाल कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र माधोपुर स्थित सुरसर नदी पुल पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की तरफ से अचानक जबर्दस्त धमाके की आवाज़ आई। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर वार्ड 13 के लोग जब वहां पहुंचे तो एक कार में भीषण आग लगी हुई थी। 

लेकिन जब तक वे लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में बैठे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। लोगों ने बताया कि ड्राइवर सीट पर एक युवक और पिछली सीट पर एक अन्य युवक का शव था। मारुति सिलेरियो कार फतेहपुर से महदीपुर बाजार की ओर जा रही थी। 

दोनों मृतक मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक की तरफ का गेट खुला हुआ था। ड्राइवर सीट पर लगभग 10 प्रतिशत अवशेष और पीछे की सीट पर 25 प्रतिशत अवशेष बचा हुआ है। इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं