लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: 216 जिलों में अब तक नहीं आया है कोरोना वायरस का कोई केस, 42 जिलों में 28 दिन से कोई नया केस नहीं

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 17:13 IST

देशभर में 42 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस के पहले केस आए थे, लेकिन पिछले 28 दिनों से यहां कोई नया केस नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक 56342 लोग कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं।देशभर में 216 ऐसे जिलें हैं जहां अब तक कोई कोरोना वायरस का केस नहीं आया है।देश 29 जिलों में पिछले 21 दिनों में कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं।

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 56342 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इस बीच अच्छी खबर है कि देशभर में 216 ऐसे जिलें हैं जहां अब तक कोई कोरोना वायरस का केस नहीं आया है। इसके अलावा देशभर में 42 जिले ऐसे हैं, जहां पहले केस आए थे लेकिन पिछले 28 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने बताया, "देश के 216 जिलों में कोरोना वायरस के कोई भी सकारात्मक मामले नहीं पाए गए हैं। 42 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।"

इसके अलावा उन्होंने बताया, "देश 29 जिलों में पिछले 21 दिनों में कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। 36 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। वहीं 46 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 7 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।"

देशभर में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 29.36 हो गया है

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3390 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 1273 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद रिकवरी रेट अब 29.36 प्रतिशत हो गया है। अब तक 16540 मरीज ठीक हो चुके हैं और 37916 सक्रिय मरीज चिकित्सा देखरेख में हैं।"

56 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक भारत में 56342 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1886 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 16539 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी देशभर में 37916 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया