लाइव न्यूज़ :

'आत्मसम्मान है तो तत्काल छोड़ें कांग्रेस', असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को दी सलाह

By स्वाति सिंह | Updated: August 30, 2020 10:28 IST

ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद के लिए कहा, 'यदि आपमें आत्मसम्मान है तो आप तत्काल पार्टी छोड़ दें। उन्होंने कहा कि आजाद ने एआईएमआईएम को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम कहा था। आज उनकी पार्टी के लोग खुद उन्हें ही भाजपा की कठपुतली बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद को नसीहत दी है। ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद के लिए कहा, 'यदि आपमें आत्मसम्मान है तो आप तत्काल पार्टी छोड़ दें।

नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रहे ड्रामे के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद को नसीहत दी है। एआईएमआईएम प्रमुख ने ऑनलाइन रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस छोड़ने के लिए कहा है।

ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद के लिए कहा, 'यदि आपमें आत्मसम्मान है तो आप तत्काल पार्टी छोड़ दें। उन्होंने कहा कि आजाद ने एआईएमआईएम को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम कहा था। आज उनकी पार्टी के लोग खुद उन्हें ही भाजपा की कठपुतली बता रहे हैं।

ओवैसी ने आजाद को दी कांग्रेस से किनारा कर लेने की सलाह

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान कांग्रेस की एक वरिष्ठ महिला नेता ने आजाद से पूछा कि जब जम्मू कश्मीर के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोदी सरकार ने नजरबंद कर दिया था, आपको क्यों नहीं टच किया गया? कथित रूप से कहा गया कि यह कांग्रेस पार्टी है, जिसने आजाद को बड़ा नेता बनाया। ओवैसी ने आजाद को कांग्रेस से किनारा कर लेने की सलाह दी। मालूम हो ओवैसी जलसा शहादत-ए-इमाम हुसैन के मौके पर आयोजित ऑनलाइन रैली को संबोधित कर रहे थे। 

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में ऊपर से नीचे तक आमूलचूल परिवर्तन की मांग की थी। नेताओं की मांग थी कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली के लिए संगठन चुनाव कराए जाएं। इस पत्र पर कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी हस्ताक्षर किए थे। गुलाम नबी आजाद ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। कहा जा रहा है कि वे इस मुहिम का नेतृत्व करने वाले नेताओं में भी थे। सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्र की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए थे। इस मुहिम में शामिल नेताओं पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप भी लगे।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनसीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम