लाइव न्यूज़ :

मानसून लाएगा खुशखबरी, 98 प्रतिशत होगी बारिश, कोविड से जूझ रही जनता को मौसम विभाग ने दी राहतभरी खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2021 20:52 IST

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने बताया कि पांच प्रतिशत कम या अधिक की त्रुटि की गुंजाइश के साथ मानसून का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 98 प्रतिशत रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देजून से सितंबर के बीच चार महीने के दौरान बारिश के लिए पूर्वानुमान को जारी किया.ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में सामान्य से कम बारिश होगी.देश के शेष हिस्सों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होगी.

नई दिल्लीः कोविड-19 महामारी से जूझ रही जनता को खुशखबरी देते हुए मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज बताया कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस वर्ष सामान्य रहने का अनुमान है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने बताया कि पांच प्रतिशत कम या अधिक की त्रुटि की गुंजाइश के साथ मानसून का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 98 प्रतिशत रहेगा. राजीवन ने डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जून से सितंबर के बीच चार महीने के दौरान बारिश के लिए पूर्वानुमान को जारी किया.

उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में सामान्य से कम बारिश होगी, लेकिन देश के शेष हिस्सों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होगी. उन्होंने कहा, ''मानसून दीर्घावधि औसत का 98 प्रतिशत रहेगा, जो कि सामान्य वर्षा है. यह देश के लिए अच्छी खबर है और इससे कृषि क्षेत्र से अच्छे परिणाम मिलेंगे.''

यह खबर कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ है. दक्षिण-पश्चिम मानसून को देश की अर्थव्यवस्था में अहम माना जाता है, क्योंकि अर्थव्यवस्था मुख्यत: कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों पर काफी हद तक निर्भर करती है. देश का बड़ा हिस्सा कृषि और जलाशयों के भरने के लिए चार महीने तक चलने वाले मानसून के मौसम पर निर्भर करता है.

बरसात के बीते दो मौसम में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. दीर्घावधि औसत के हिसाब से 96-104 प्रतिशत के बीच मानसून को सामान्य माना जाता है. उल्लेखनीय है कि मौसम संबंधी पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी 'स्काइमेट वेदर' ने भी हाल में कहा था कि देश में इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा.

हर महीने का पूर्वानुमानः राजीवन ने बताया कि आईएमडी अगले चार महीनों के दौरान महीने-वार पूर्वानुमान भी जारी करेगा. इसके अलावा आईएमडी के चार प्रभागों उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा.

अल नीनो की आशंका कमः ला नीना और अल नीनो कारक भारतीय मानसून पर प्रमुख प्रभाव डालते हैं. इस संबंध में राजीवन ने कहा, ''अल नीनो के बनने की आशंका कम है. हाल के वर्षों में ला नीना के बाद के वर्ष में आमतौर पर सामान्य वर्षा का मौसम देखा गया है.''

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टभारत सरकारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान