लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान ओडिशा तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर दबाव से हुआ कमजोर, बंगाल और उत्तर-पूर्व के राज्यों को कर सकता है परेशान  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2021 19:53 IST

आईएमडी के एक अधिकारी के मुताबिक इससे ओडिशा में पारादीप बंदरगाह का कामकाज प्रभावित हुआ, जबकि राज्य के विभिन्न हिस्सों से फसल के नुकसान की सूचना हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया।पश्चिम बंगाल सरकार ने हुगली नदी पर नौका सेवाओं को रोक दिया है, तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकालने के साथ ही पर्यटकों से समुद्र किनारे रिसॉर्ट्स में नहीं जाने का आग्रह किया है।विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

तूफान चक्रवात की वजह से पूर्वी और उत्तरी पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात जवाद रविवार को ओडिशा तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर दबाव से कमजोर हो गया था। इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। ओडिशा तट के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर और अगले कुछ घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में यह कमजोर पड़ सकता है।  

इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश

विभाग ने संभावना जताई है कि आज, दक्षिण असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने कहा कि भारी बारिश ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया। एक अधिकारी ने कहा कि इससे ओडिशा में पारादीप बंदरगाह का कामकाज प्रभावित हुआ, जबकि राज्य के विभिन्न हिस्सों से फसल के नुकसान की खबरें आ रही हैं।

तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने हुगली नदी पर नौका सेवाओं को रोक दिया है, तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकाला है और पर्यटकों से समुद्र के किनारे के रिसॉर्ट्स में नहीं जाने का आग्रह किया है।

मछुआरों को भी समुद्र जाने से रोका गया

मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के साथ और बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट