लाइव न्यूज़ :

IMD forecast: रहे तैयार!, जारी रहेगा सर्दी का सितम, आईएमडी ने कहा- अभी और शीतलहर, जनवरी, फरवरी और मार्च में बारिश की संभावना, किसानों को फायदा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2024 12:55 IST

IMD forecast: अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी, फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य वर्षा का भी अनुमान व्यक्त किया।गेहूं की बेहतर फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।1901 के बाद से वर्ष 2023 दूसरा सबसे गर्म वर्ष था।

IMD forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में आगाह किया और अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

जनवरी के लिये मासिक पूर्वानुमान के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने जनवरी, फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य वर्षा का भी अनुमान व्यक्त किया, जिससे गेहूं की बेहतर फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

महापात्रा ने कहा कि 1901 के बाद से वर्ष 2023 दूसरा सबसे गर्म वर्ष था, क्योंकि देश का वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष 2016 था, जब देश का वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.710 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अपेक्षाकृत गर्म सुबह रहने की उम्मीद है, लेकिन मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव होगा, क्योंकि मौसम कार्यालय ने क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पूर्व भारत में दिन के गर्म रहने अनुभव हो सकता है।

क्योंकि जनवरी में इस क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति के जारी रहने और इसके बाद ठंड कम होने का अनुमान है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल