लाइव न्यूज़ :

IMD alert: दिल्ली में कैसा होगा रविवार का मौसम? महाराष्ट्र के पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 21:30 IST

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आईएमडी ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयारविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान

नयी दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आईएमडी ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। 

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार दिन में जलभराव से संबंधित नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बताया कि उसे रोहिणी क्षेत्र से जलभराव की दो कॉल और पेड़ गिरने की सात कॉल मिलीं। शहर में आर्द्रता 67 से 85 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 66 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर, पुणे और सतारा जिलों के संबंध में चार अगस्त के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया। आईएमडी ने ठाणे, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और नासिक के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि पालघर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसमें कहा गया है कि पुणे और सतारा में तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा तथा मैदानी क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागNew Delhiमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'