IMA घोटाला: SIT की हिरासत मंसूर खान का दावा, नेताओं और IPS को रिश्वत में दिये थे 1,750 करोड़, नाम का भी खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 5, 2019 03:14 PM2019-08-05T15:14:57+5:302019-08-05T15:14:57+5:30

आईएमए (IMA) घोटाला के आरोपी मंसूर खान पर करीब 30 हजार लोगों को ठगने का आरोप है। उसे 19 जुलाई को देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया था। 

IMA scam Mohammed Mansoor Khan Paid Rs 1,700 crore as bribe to politicians and govt officials | IMA घोटाला: SIT की हिरासत मंसूर खान का दावा, नेताओं और IPS को रिश्वत में दिये थे 1,750 करोड़, नाम का भी खुलासा

IMA घोटाला: SIT की हिरासत मंसूर खान का दावा, नेताओं और IPS को रिश्वत में दिये थे 1,750 करोड़, नाम का भी खुलासा

Highlightsमंसूर खान पर करीब 30 हजार लोगों को ठगने का आरोप है। जांच अधिकारियों ने कहा कि मंसूर खान ने अपने कंप्यूटर में रिश्वत का रिकॉर्ड रखा था।

आईएमए (IMA) घोटाला मामले में आरोपी मंसूर खान ने विशेष जांच टीम (SIT) की हिरासत में चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। आरोपी मंसूर खान ने पूछताछ में दावा किया है कि उन्होंने 1,750 करोड़ रुपये देश के नेताओं और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दिये हैं। आरोपी मंसूर खान को तीन अगस्त को ही रिमांड पर विशेष जांच टीम को सौंपा गया था।  मंसूर खान 16 अगस्त तक एसआईटी की हिरासत में रहेगा। मंसूर खान पर बेंगलुरु में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है। वह एक महीने से फरार था और उसके दुबई में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे वापस भारत आने के लिए कहा गया था और गिरफ्तारी की गई है। 

जांच अधिकारियों ने कहा कि मंसूर खान ने अपने कंप्यूटर में रिश्वत का रिकॉर्ड रखा था, नौकरशाहों और अन्य लोगों को किए गए लेन-देन का विवरण भी दिया है। आईएमए घोटाले ने 40,000 से अधिक निवेशकों को हलाल निवेश के नाम पर 1,500 करोड़ रुपये का धोखा दिया था।

खबरों के मुताबिक, मंसूर खान ने कथित रूप से एक करोड़ से 20 करोड़ के पुलिस अधिकारियों को रिश्वत दिया था। जिसमें कई IPS अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि खान ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों के नेताओं को भी रिश्वत दिये थे। 

मंसूर खान पर करीब 30 हजार लोगों को ठगने का आरोप है। उसे 19 जुलाई को देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया था। 
 

Web Title: IMA scam Mohammed Mansoor Khan Paid Rs 1,700 crore as bribe to politicians and govt officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे