लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने विकसित किया कम लागत वाला इंटुबेशन बॉक्स, इलाज के दौरान वायरस को रखेगा डॉक्टरों से दूर

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 15:58 IST

आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने इंटुबेशन बॉक्स को मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है, जिसके 6 घंटे के भीतर ही 50 हजार रुपये जमा हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने कम लागत वाली इंटुबेशन बॉक्सेज को डिजाइन और विकसित किया है।यह डिवाइस एक एरोसोल बाधा बॉक्स के रूप में कार्य करता है जो रोगी के बिस्तर के ऊपर रखा जाता है।रोगी से डॉक्टर तक वायरस के बूंदों के प्रवाह को सीमित करता है, खासकर इंटुबेशन की प्रक्रिया के दौरान।

कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश जूझ रहा है और इसका सबसे ज्यादा खतरा मरीजों के इलाज में लगा डॉक्टरों को है। डॉक्टरों को वायरस से दूर रखने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने कम लागत वाला इंटुबेशन बॉक्स तैयार किया है। साथ ही इसे सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए एक कैंपेन भी चलाया गया है।

एएनआई के अनुसार, "आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने कम लागत वाली इंटुबेशन बॉक्सेज को डिजाइन और विकसित किया है। यह डिवाइस एक एरोसोल बाधा बॉक्स के रूप में कार्य करता है जो रोगी के बिस्तर के ऊपर रखा जाता है और रोगी से डॉक्टर तक वायरस के बूंदों के प्रवाह को सीमित करता है, खासकर इंटुबेशन की प्रक्रिया (अत्याधिक श्वसन कष्ट से पीड़ित रोगियों में श्वसन प्रणाली में नलिका प्रवेश की प्रक्रिया) के दौरान।"

आईआईटी गुवाहाटी ने बताया, "इन बक्सों के निर्माण और उन्हें मुफ्त में सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराने के लिए टीम ने एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है। अभियान ने लॉन्चिंग के छह घंटे के भीतर रिकॉर्ड 50,000 रुपये जमा हो गए हैं।"

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार भारत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 33050 हो गई है। अब तक देश में 1074 लोगों की मौत हो चुकी है और 8324 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 23651 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है