लाइव न्यूज़ :

IIT Advanced 2018 में दिखा आनंद कुमार का जलवा, सुपर 30 के 26 छात्र पास, जल्द आने वाली ही बॉयोपिक

By धीरज पाल | Updated: June 10, 2018 18:30 IST

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड में बिहार के आनंद कुमार के छात्रों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। इस साल आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड में आनंद कुमार के संस्थान संस्थान सुपर 30 से 26 छात्र पास हुए है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड में बिहार के आनंद कुमार के छात्रों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। इस साल आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड में आनंद कुमार के संस्थान संस्थान सुपर 30 से 26 छात्र पास हुए है। वहीं, जेईई में इस साल पंचकुला के प्रणव गोयल ने टॉप किया है। 

बता दें कि जेईई ए़डवांस्ड 2018 के रिजल्ट की घोषणा आज हुई है। रिजल्ट के बाद बहुचर्चित संस्थान सुपर 30 के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि सुपर 30 इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जाना जाता है। इसका पूरा   नाम रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स है। इसके संस्थापक मैथमैटिक्स आनंद कुमार है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आनंद कुमार ने इस बात का खुलासा किया है कि 30 में से 26 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 

 

कौन है आनंद कुमार 

आनंद कुमार बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षक और विद्वान हैं। कठिन परिश्रम और कड़ी तपस्या के बाद उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में सुपर-३०नामक आईआईटी कोचिंग संस्थान की स्थापना की। वह रामानुज स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स नामक संस्थान का भी संचालन करते हैं। इसी वर्ष नेशनल जियोग्राफिक चैनल द्वारा भी आनंद कुमार के सुपर ३० का सफल संचालन एवं नेतृत्व पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी।

आनंद कुमार की बॉयोपिक में दिखेंगे रितिक 

आनंद कुमार की परिश्रम और कड़ी तपस्या देख कर इनपर एक बायोपिक बनाई जा रही है। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन इनके आनंद कुमार के किरदार में दिखेंगे। खबरों के मुताबिक  आनंद कुमार पर आधारित बायोपिक फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। 

आनंद कुमार 16 साल से आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। अब तक इस संस्थान से 400 से ज्यादा छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। जैसा कि हर साल रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स आर्थिक रूप से कमजोर 30 छात्रों का चयन किया जाता है। संस्थान गरीब परिवारों के 30 बच्चों को कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा देता है ताकि वे अपना ध्यान केवल आईआईटी-जेईई में सफल होने पर फोकस करें।  

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सजेईईएडीवी.एसी.इनभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव