लाइव न्यूज़ :

PM मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ दो दिन तक हर जगह दिखीं ये महिला IFS अफसर, युवा महिला अफसर के बारे में जानें सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2019 20:11 IST

प्रियंका सोहानी साल 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी प्रियंका हैं, जिन्होंने विदेश मंत्रालय के बेस्‍ट ट्रेनी ऑफिसर का गोल्‍ड मेडल जीता है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए तत्‍कालीन विदेश सचिव सुजाता सिंह ने बिमल सान्‍याल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाषा की परेशानी को महिला आईएफएस अफसर हैं प्रियंका सोहानी चुटकियों में हल कर दिया। आईएफएस प्रियंका सोहानी पीएम मोदी के साथ साए की तरह रहीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो दिन तक अनौपचारिक शिखर वार्ता में अनौपचारिक बातचीत की। मोदी और शी ने ‘ताज रिजॉर्ट फिशरमैन्स कोव’ में अपने-अपने विचार साझा किए। इस दौरान हिंदी बोलने वाले पीएम मोदी ने मंदारिन बोलने वाले चीनी राष्‍ट्रपति के बीच भाषा की परेशानी को महिला आईएफएस अफसर हैं प्रियंका सोहानी चुटकियों में हल कर दिया। 

दो दिनों तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे के दौरान आईएफएस प्रियंका सोहानी पीएम मोदी के साथ साए की तरह रहीं। उन्होंने पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति शी को एक दूसरे की कही गई बातों का अनुवाद कर समझाया। मुलाकात के दौरान चीनी राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी से भारतीय संस्‍कृति और प्रतीकों के बारे में जानकारी मांगी। तब सोहानी ने राष्‍ट्रपति को इसे समझने में मदद की।

साल 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी प्रियंका हैं, जिन्होंने विदेश मंत्रालय के बेस्‍ट ट्रेनी ऑफिसर का गोल्‍ड मेडल जीता है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए तत्‍कालीन विदेश सचिव सुजाता सिंह ने बिमल सान्‍याल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था। साल 2016 से प्रियंका चीन में भारतीय दूतावास में तैनात हैं। प्रियंका ने यूपीएससी परीक्षा में 26 रैंक हासिल की थी। वह महाराष्‍ट्र से यूपीएससी में सफल होने वाले लोगों में तीसरे नंबर पर थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनफिंग को उपहार में दिया उनके चित्र वाला शॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग को हाथ से बनी रेशम की एक बड़ी शॉल भेंट की। दोनों नेताओं की दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्ता के समापन वाले दिन यह भेंट दी गई। शॉल में सुनहरे रंग के जरी के काम से शी की तस्वीर बनाई गई है और इस शॉल की पृष्ठभूमि चटक लाल रंग की है। मोदी ने मामल्लापुरम में शी को यह शॉल भेंट की। प्रधानमंत्री ने बाद में हाथ से बने रेशम का एक चित्र भी शी को भेंट किया, जिसे कोयंबटूर स्थित बुनकरों ने बनाया था। इससे पहले मोदी शी को एक हथकरघा प्रदर्शनी में ले गए, जहां तमिलनाडु के हस्तशिल्पयों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री ने शी को तमिलनाडु की हस्तकलाओं के बारे में जानकारी भी दी। शी ने चीनी मिट्टी के बर्तन से बना एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें मोदी का चित्र बना था। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर