लाइव न्यूज़ :

ईद के मौके पर BJP सांसद की विवादित टिप्पणी, कहा- सड़कें नहीं होनी चाहिए ब्लॉक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2019 09:25 IST

बीजेपी सांसद भोला सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। ऐसे में सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App

ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। ऐसे में सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह गलत है और कार्रवाई की जानी चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भोला सिंह ने बीते दिन मंगलवार (चार जून) को कहा कि त्योहारों को मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को असुविधा न हो। हिंदू होली, दिवाली, रक्षा बंधन मनाते हैं और पूरा देश मनाता है, लेकिन हमारे त्योहारों के कारण कोई असुविधा का नहीं होती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि किसी धर्म के किसी त्योहार के कारण असुविधा होती है, तो यह नहीं होना चाहिए। आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निर्धारित है। सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह गलत है और कार्रवाई की जानी चाहिए।आपको बता दें, देश भर में बुधवार (5 जून) को पूरे उत्साह और उमंग के साथ ईद उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने चांद दिखने का ऐलान किया था। साथ ही लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया। 

भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहा। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून को मनाई जा रही है। सऊदी अरब में एक दिन पहले 4 जून को ईद मनाई गई थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ईदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे