लाइव न्यूज़ :

'अगर दम है तो वे महाराष्ट्र में मोदी के नाम पर आएं और मैं अपने पिता के नाम के साथ आऊंगा', भाजपा को उद्धव ठाकरे ने ललकारा

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 22:13 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, बीजेपी मेरे पिता को चुराने की कोशिश कर रही है। अगर उनमें दम है तो वे नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र आएं और मैं अपने पिता के नाम के साथ आऊंगा। वोटिंग के बाद भाजपा नहीं बचेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देइस रैली में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उसके पिता के नाम को चुराने की कोशिश कर रही हैकहा- विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार किया जा रहा हैप्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर कहा- ऐसी कौनसी डिग्री है जो वह किसी को नहीं दिखा सकते?

छत्रपति संभाजी नगर:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में हुई महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की रैली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को ललकारा है। इस रैली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह उसके पिता के नाम को चुराने की कोशिश कर रही है। ठाकरे ने कहा, बीजेपी मेरे पिता को चुराने की कोशिश कर रही है। अगर उनमें दम है तो वे नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र आएं और मैं अपने पिता के नाम के साथ आऊंगा। वोटिंग के बाद भाजपा नहीं बचेगी। 

इस रैली में पीएम मोदी पर सीधा हमला करते हुए ठाकरे ने कहा, अगर पीएम मोदी को कुछ कहा जाता है तो ओबीसी का अपमान किया जाता है। पीएम ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है तो हमारी छवि का क्या? उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार किया जा रहा है। भाजपा ने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में लिया। 

पीएम मोदी की डिग्री वाले मामले में ठाकरे ने कहा, उनके (मोदी) पास किस तरह की डिग्री है जो वह किसी को नहीं दिखा सकते? पीएम को तो छोड़िए, कॉलेज को भी उनके वहां पढ़ने पर गर्व होना चाहिए। फिर वह कॉलेज क्यों नहीं बोल सकता?

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी को अपना नाम बदलकर 'भ्रष्टावादी जनता पार्टी' कर लेना चाहिए क्योंकि यह सभी भ्रष्ट आचरणों का समर्थन करती है। वे न्यायपालिका को भी नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, उन्हें इज़राइल में हो रही घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। उनके (मोदी) मित्र नेतन्याहू ने ऐसा ही करने की कोशिश की और इस्राइल के लोग सड़कों पर उतर आए और उन्हें पीछे हटना पड़ा। यह लोकतंत्र है और मतदाताओं को यहां पीएम को नियंत्रित करना चाहिए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेBJPशिव सेनामहाराष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है